img-fluid

सूरमा किसी पर रहम नहीं करते… मैच से पहले भरी हुंकार, फिर जड़ा शतक

September 18, 2026

डेस्क: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक तबाही मचा दी. मैच से पहले टीम हडल में पंजाबी में दिए अपने पेप टॉक को सच साबित करते हुए 26 साले के अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए और टेस्ट खेलने वाले देशों के इतिहास में टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.

मैच शुरू होने से पहले टीम हडल के दौरान अभिषेक ने पूरी टीम में जोश भरते हुए जोशीला संदेश दिया था. उन्होंने पंजाबी में साथियों से कहा था, ‘सूरमा कभी किसी पर रहम नहीं दिखाते. आज हम उन्हें बिल्कुल नहीं बख्शेंगे. यह सीरीज का आखिरी मुकाबला है. स्टेडियम में उमड़ी भीड़ को देखिए, आज हमें फैंस को पूरा मनोरंजन देना है.’ इस हडल स्पीच के बाद क्रीज पर उतरते ही उन्होंने अपनी कही एक-एक बात को सच कर दिखाया और अफगान गेंदबाजी के परखच्चे उड़ा दिए.


  • अभिषेक ने न सिर्फ शतक से तहलका मचाया, बल्कि मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले में किसी भी बल्लेबाज की ओर से सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अभिषेक ने शुरुआती 6 ओवरों में अकेले दम पर 76 रन कूट डाले. इसी के साथ उन्होंने पुर्तगाल के कुलदीप घोलिया (74*) और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (73*) के पावरप्ले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

    अपनी पूरी पारी के दौरान अभिषेक ने 317.65 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. उन्होंने कुल 34 गेंदों का सामना किया और 108 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 35 गेंदों में बनाए गए सबसे तेज टी20I शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो हिटमैन’ॉ ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में बनाया था. वहीं, ओवरऑल इंटरनेशनल टी20 में वह दुनिया के तीसरे सबसे तेज शतकवीर बन गए हैं.

    Share:

  • DUSU चुनाव: विजय जुलूस पर HC ने लगाई रोक, 140 कैंडिडेट्स को नोटिस जारी

    Fri Sep 18 , 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन(DUSU) इलेक्शन 2026 के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच डूसू चुनाव प्रचार में हुई हिंसा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने डूसू चुनाव विजय जुलूस पर रोक लगा दी है. साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने डूसू चुनाव लड़ रहे 140 कैंडिडेट्स व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved