img-fluid

सोने की कीमत में फिर तेजी, 1.53 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव; चांदी भी 2.36 लाख के पार

September 19, 2026

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन (Festive season) से पहले सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,53,658 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत भी तेजी से बढ़ते हुए 2,36,161 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

गुरुवार के मुकाबले सोने की कीमत में करीब 1,800 रुपये से अधिक की तेजी आई है। इससे पहले 24 कैरेट सोना 1,51,233 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इसी तरह एक किलोग्राम चांदी का भाव पिछले कारोबारी सत्र में 2,28,475 रुपये था, जो बढ़कर 2,36,161 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

अलग-अलग कैरेट में सोने के भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी रेट के मुताबिक 18 सितंबर को सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं—


    • 24 कैरेट सोना: 1,53,658 रुपये प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट सोना: 1,40,751 रुपये प्रति 10 ग्राम
    • 18 कैरेट सोना: 1,15,244 रुपये प्रति 10 ग्राम
    • 14 कैरेट सोना: 89,890 रुपये प्रति 10 ग्राम
    • चांदी: 2,36,161 रुपये प्रति किलोग्राम

    MCX पर भी सोने में तेजी

    वायदा बाजार में भी सोने की कीमत में बढ़त दर्ज की गई। MCX पर सोने का भाव करीब 1,170 रुपये की तेजी के साथ 1,54,151 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स गोल्ड का भाव 4,379.99 डॉलर के स्तर पर दर्ज किया गया।

    क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?

    सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारक काम कर रहे हैं। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, वैश्विक ब्याज दरों में बदलाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव ने सोने की मांग को समर्थन दिया है।

    इस साल सोने की कीमत एक समय 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर तक पहुंच गई थी। इसके बाद वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच इसमें गिरावट आई और भाव करीब 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया था। ब्याज दरों में बदलाव के बाद शुरुआती दबाव के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने दोबारा तेजी पकड़ी है।

    क्या सोना फिर बनाएगा नया रिकॉर्ड?

    फिलहाल सोने की कीमतों में दोबारा तेजी लौटने से बाजार में इसके नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, आगे की दिशा डॉलर की चाल, वैश्विक ब्याज दरों, कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक परिस्थितियों समेत कई कारकों पर निर्भर करेगी। ऐसे में जनवरी के रिकॉर्ड स्तर को सोना फिर पार करेगा या नहीं, यह आने वाले कारोबारी सत्रों में कीमतों की चाल पर निर्भर करेगा।

    Share:

  • सऊदी की कंपनी अरामको अगले महीने यूरोप को नहीं करेगी कच्चे तेल की सप्लाई, जानें वजह?

    Sat Sep 19 , 2026
    दुबई। सऊदी अरब (Saudi Arabia) की तेल कंपनी अरामको (Oil Company Aramco) ने कम से कम दो यूरोपीय रिफाइनिंग ग्राहकों (European Refining Customers) को बताया है कि उन्हें अगले महीने यानी अक्तूबर में कच्चे तेल की डिलीवरी नहीं मिलेगी। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने मामले से परिचित लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है। यूरोपीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved