img-fluid

बस में आग, 9 जिंदा जल मरे

September 24, 2026

 

गुरुवार।
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर आज हुए एक दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि दिल्ली से मोहबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की डबल डेकर स्लीपर बस में रात लगभग साढ़े 11 बजे लगी आग इस कदर विकराल हुई कि बस में सवार बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित 9 लोगों की मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि शव बुरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो गए। कई शवों के अंग तक अलग हो गए। पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया।

बदबू आ रही थी, यात्रियों के कहने पर भी ड्राइवर नहीं माना
यात्रियों का कहना है कि आग लगने से पहले बस में बदबू आ रही थी। यात्रियों ने ड्राइवर को इसकी जानकारी दी, लेकिन उसने बस नहीं रोकी। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं सो रही थी, मैंने आग देखी तो जूते भी नहीं पहने और बस से कूदकर जान बचाई।


  • कंकाल बने शव, डीएनए से हो सकेगी पहचान
    हादसे में मारे गए यात्रियों के शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि मौके पर उनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही है। पुलिस बस की टिकट बुकिंग की डिटेल के आधार पर यात्रियों के परिजनों से संपर्क कर रही है। परिजनों के डीएनए नमूने लेकर शवों से मिलान कराया जाएगा।

    और 2 बसों में आगजनी की घटनाएं

    नवी मुंबई में उदयपुर से पुणे जा रही एक बस में आग लग गई। आग तेजी से बस में फैल गई और आग के गोले में तब्दील हो गई। हालांकि समय रहते बस को रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

    डीजल भरा रही बस में आग बाल-बाल बचे 150 यात्री
    आगजनी की दूसरी घटना हैदराबाद में हुई, जहां गणेश विसर्जन और दर्शन के लिए श्री शैलम जा रहे यात्रियों से भरी बस में डीजल भराते समय आग लग गई। घटना के तत्काल बाद यात्रियों ने बस से निकलकर जान बचाई, जबकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

    Share:

  • आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत से पहले महिला मित्र से हुई बातचीत में परीक्षा का जिक्र सामने आया

    Thu Sep 24 , 2026
    नई दिल्ली ।आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के छात्र साहिल (Sahil Wakode)वाकोडे की आत्महत्या (Suicide) के मामले में जांच (Investigation) के दौरान उनकी मौत से कुछ घंटे पहले हुई बातचीत को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। साहिल ने 18 सितंबर को अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved