img-fluid

CM विजय ने पूरा किया वादा, नवजात बच्चों को गिफ्ट की 22 कैरेट वाली सोने की रिंग; कान में बोलकर किया नामकरण

September 28, 2026

डेस्क। TVK नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आज अपना एक चुनावी वादा पूरा किया। उन्होंने नवजात शिशुओं के लिए ‘थाईमामन थंगा मोदिरम’ योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री विजय एक विशेष विमान से मदुरई पहुंचे और वहां से उन्होंने सरकारी राजाजी अस्पताल में इस योजना को लॉन्च किया। CM विजय ने 25 नवजात शिशुओं को एक ग्राम की 22 कैरेट सोने की अंगूठियां भेंट की। इस अवसर पर कई ननवजात शिशुओं को CM ने अपनी गोद में उठाया साथ ही माताओं की रिक्वेस्ट पर कुछ बच्चों का नाम कान में बोलकर उनका नामकरण भी किया। 22 जून, 2026 से सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।


  • दरअसल, तमिलनाडु में शिशु के जन्म लेने पर मामा की ओर से भेंट देने का कल्चर है। CM विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को तमिलनाडु की महिलाओं का भाई बताते हुए एलान किया था कि उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद एक मामा की तरफ से सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले हर शिशु को 1 ग्राम सोने की अगूंठी भेंट की जाएगी। इस योजना के पहले चरण के तहत, सरकार ने 1.28 लाख अंगूठियां खरीदी हैं। इन्हें सुरक्षित रूप से पैक किया गया है और हर अंगूठी पर एक यूनिक सीरियल नंबर खुदा हुआ था ताकि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जा सके। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 755.83 करोड़ का सालाना खर्च तय किया है।

    जो माताएं राज्य की स्थायी निवासी हैं और जिन्होंने ‘प्रेग्नेंसी एंड इन्फेंट कोहोर्ट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन’ (PICME) के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है और ‘रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ’ (RCH) ID भी प्राप्त कर ली है, वे इस लाभ को पाने की पात्र होंगी। आज से पूरे राज्य में गोल्ड रिंग भेंट करने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए पूरे राज्य में 107 केंद्र बनाये गए हैं और हर केंद्र में हर दिन 100 शिशुओं को अंगूठी भेंट करने का लक्ष्य रखा गया है।

    शुरुआत में यह योजना 15 सितंबर को शुरू होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया और बाद में 28 सितंबर के लिए तय किया गया। इसके बाद लॉन्च की जगह बदलकर मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल कर दी गई। सोमवार से पूरे राज्य में इस योजना के शुरू होने के साथ ही, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पैदा होने वाले योग्य नवजात शिशु इसके दायरे में आ जाएंगे। इस तरह तमिलनाडु सरकार अपने अहम चुनावी वादों में से एक को लागू करने जा रही है।

    Share:

  • तृणमूल कांग्रेस चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को 4 महीने में फैसला लेने का निर्देश

    Mon Sep 28 , 2026
    नई दिल्ली। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के नाम और चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के इस विवाद को निपटाने के लिए चुनाव आयोग के लिए समय-सीमा तय कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि चुनाव आयोग को चार महीने में इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved