img-fluid

Stock Market : शेयर बाजार में हाहाकार; लगातार दूसरे दिन धड़ाम, सेंसेक्स खुलते ही 600 अंक टूटा!

September 29, 2026

नई दिल्ली. शेयर बाजार (Stock Market) में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोमवार को क्रैश (Crash) होने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) ने मंगलवार को भी रेड जोन (Red Zone) में कारोबार शुरू किया. हल्की गिरावट के साथ ओपन होने के बाद दोनों इंडेक्स के टूटने की रफ्तार तेज होती चली गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 600 अंकों से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स फिसलते हुए 22,600 पर कारोबार करता दिखा. इस बीच तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए नजर आए.

Sensex-Nifty की खराब शुरुआत
बीते कारोबारी दिन सोमवार को BSE Sensex बुरी तरह क्रैश होने के हाद 72,771 पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को इसने 72,633 पर कारोबार की शुरुआत की, लेकिन अगले ही पल से इसमें गिरावट तेज होती चली गई. सिर्फ पांच मिनट में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा फिसलकर 72,136 के लेवल पर आ गया.


  • सेंसेक्स के साथ ही NSE Nifty में भी गिरावट देखने को मिली. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 22,780 की तुलना में मामूली गिरावट लेकर 22,732 पर खुला और फिर अचानक 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 22,580 के स्तर पर आ गया.

    कल के क्रैश में इतना नुकसान
    भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ा क्रैश देखने को मिला था. दिनभर कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी टूटते रहे. अंत में बीएसई सेंसेक्स 1124 अंक टूटकर 72,771 पर क्लोज हुआ था. जबकि एनएसई निफ्टी 260 अंकों की गिरावट के साथ 22,780 के लेवल पर बंद हुआ था. Sensex-Nifty में इस गिरावट के चलते निवेशकों के 8.81 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए थे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बीते शुक्रवार के 4,83,25,067.26 करोड़ रुपये से कम होकर सोमवार को मार्केट क्लोजिंग के समय 4,74,43,885.65 करोड़ रुपये रह गया था.

    विदेशों से मिले थे खराब संकेत
    सेंसेक्स-निफ्टी में इस गिरावट के संकेत पहले से ही विदेशी बाजारों से मिल रहे थे. जहां US Stock Market में बीते कारोबारी दिन भगदड़ देखने को मिली थी और Dow Jones 347 अंक, जबकि Nasdaq 248 अंक का गोता लगा गया था. तो मंगलवार को Asian Stock Market Crash दिखाई दिए. Japan Nikkei करीब 800 अंक फिसलकर कारोबार कर रहा है, तो वहीं Hang Seng Index करीब 200 अंक के आसपास फिसल गया. सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी भी बाजार टूटने का संकेत दे रहा था.

    खुलते ही बिखरे ये बड़े शेयर
    Share Market में आई इस गिरावट के बीच सबसे ज्यादा बिखरने वाले स्टॉक्स की बात करें, तो बजाज फाइनेंस का शेयर 2.10 फीसदी, एचडीएफसी बैंक शेयर 1.70 फीसदी, कोटक बैंक का शेयर 1.50 फीसदी और रिलायंस का शेयर 1.30 फीसदी, जबकि इंफोसिस का शेयर 1.40 फीसदी की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे. मिडकैप में पॉलिसी बाजार का शेयर 4 फीसदी, IDFC First Bank Share 2.15%, फिसल गया.

    Share:

  • देश के 62% राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलना खतरे से खाली नहीं... मॉनसून के बाद खराब हो जाती हैं हालत

    Tue Sep 29 , 2026
    नई दिल्ली। देश में एक तरफ जहां हर दिन रिकॉर्ड गति (Record Speed) से नए एक्सप्रेस-वे (New Expressways) और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) (National Highway – NH) बिछाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हाईवे बनने के बाद उनके रख-रखाव की अनदेखी हो रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश के कुल 1.46 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved