img-fluid

MP : इंदौर में विधवा महिला से 4.16 करोड़ की ठगी के आरोप में कारोबारी पर केस दर्ज

October 02, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में क्राइम ब्रांच (Crime Branch) और EOW में हुई शिकायत की जांच के बाद शहर के कारोबारी राजीव धाम और उसके साथियों के खिलाफ करोड़ों रुपए की ठगी, अमानत में खयानत और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि संपत्ति विवाद में कोर्ट से राहत दिलाने और समझौता कराने का भरोसा देकर एक विधवा महिला से करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपए कारोबारी की एडवरटाइजिंग फर्म के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए गए। बाद में आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, 58 वर्षीय मनमीत कौर की शिकायत पर गुरुवार को एबी रोड निवासी राजीव धाम और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।


  • 2015 से 2022 तक खाते में पहुंची 4.16 करोड़ की रकम
    मनमीत कौर का अपने जेठ के साथ पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान राजीव धाम ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए दावा किया कि पुलिस, न्याय विभाग और प्रशासन में उसकी पहचान है। उसने मध्यस्थता कराकर विवाद सुलझाने और कोर्ट से राहत दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि कारोबारी के भरोसे में आकर मनमीत कौर ने वर्ष 2015 से 2022 के बीच कुल 4 करोड़ 16 लाख रुपए राजीव की एडवरटाइजिंग फर्म के एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

    26 लाख लौटाए, 3.90 करोड़ बाकी होने का आरोप
    शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने कुल रकम में से सिर्फ 26 लाख रुपए वापस किए। इसके बाद करीब 3 करोड़ 90 लाख रुपए की रकम वापस नहीं की गई। वर्ष 2025 में पीड़िता की सास के निधन के बाद जब उन्होंने बकाया रकम लौटाने की मांग की, तो आरोप है कि राजीव धाम ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि रकम मांगने पर उसे धमकियां भी दी गईं।

    पिस्टल और पहुंच का हवाला देकर धमकाने का आरोप
    मनमीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि कारोबारी ने पिस्टल और बंदूकों का खौफ दिखाकर उसे डराया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपनी शासन-प्रशासन में पहुंच का हवाला देते हुए कहा कि उसके खिलाफ जाने पर वह मामले का फैसला प्रभावित करवा सकता है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि राजीव धाम ने अपनी दबंग छवि दिखाते हुए शहर के बड़े गुंडे-बदमाशों की जमानत कराने की बात कही और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

    EOW में भी पहुंची थी शिकायत
    लगातार मानसिक प्रताड़ना और कथित धमकियों से परेशान होकर मनमीत कौर ने EOW में भी शिकायत की थी। क्राइम ब्रांच और EOW में शिकायत के बाद हुई जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब क्राइम ब्रांच ने राजीव धाम और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस मामले में बैंक खातों में हुए लेन-देन, संपत्ति विवाद और लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

    Share:

  • अच्छे रिश्तों के बावजूद पुतिन से हर मुलाकात में यूक्रेन युद्ध पर सवाल पूछते हैं पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति ने की तारीफ

    Fri Oct 2 , 2026
    नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सराहना करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध होने के बावजूद मोदी (PM Modi) हर मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने का मुद्दा उठाते हैं। पुतिन के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved