img-fluid

चंद्रशेखर आजाद मुश्किल में घिरे, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

October 02, 2026

डेस्क। सांसद चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। दरअसल, गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ NBW जारी किया है। बता दें कि गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में दर्ज वर्ष 2018 के एक मामले में गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। यह मामला शादी समारोह में धर्मेंद्र नामक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मारने से जुड़ा है।

दरअसल, नगीना से लोकसभा सांसद और आजाद समाज पार्टी (ASP) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। गाजियाबाद की MP-MLA अदालत ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है। लगातार अदालत की अनदेखी करने पर यह कदम उठाया गया है। कोर्ट में पेश नहीं होने पर चंद्रशेखर के खिलाफ संपति कुर्क की कार्रवाई भी हो सकती है। इस वारंट के साथ-साथ अदालत ने सांसद की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।


  • यह पूरा विवाद करीब 8 साल पुराना है। मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां साल 2018 में एक शादी समारोह के दौरान चंद्रशेखर और उनके साथ मौजूद लोगों की एक युवक धर्मेंद्र कुमार से बहस हो गई थी। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार की शिकायत के अनुसार, शादी समारोह में उसके साथ मारपीट की गई और उसे धमकियां भी दी गईं। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 और 305 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। शिकायतकर्ता के वकील ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच पूरी कर चुकी है और अदालत में चार्जशीट (आरोप पत्र) भी दाखिल की जा चुकी है। अब मामले की सुनवाई चल रही है।

    इस मामले की सुनवाई के लिए अदालत की तरफ से चंद्रशेखर आजाद को कई बार समन भेजे गए थे। इसके बावजूद वह लगातार कोर्ट से गैरहाजिर रहे। गुरुवार को भी जब वह अदालत में पेश नहीं हुए, तो कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए वारंट और जब्ती का आदेश सुना दिया। यह अदालती कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चंद्रशेखर आजाद अपनी पार्टी के विस्तार के लिए लगातार रैलियां और जनसंपर्क कर रहे हैं। ऐसे में यह कानूनी अड़चन उनके सियासी अभियानों की रफ्तार धीमी कर सकती है।

    Share:

  • एशियन गेम्स में परवीन हुड्डा का धमाकेदार कमबैक, चीनी ताइपे की खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्ड

    Fri Oct 2 , 2026
    डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए शानदार रहा है। आज भारत अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत चुका है। इसमें से एक गोल्ड मेडल परवीन हुड्डा ने भी जीता है। चार साल पहले एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर परवीन हुड्डा ने अपने करियर की नई शुरुआत की थी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved