img-fluid

कैप्टन स्मित मच्छार ने भारतीय पायलटों की साख भी बचा ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

October 02, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) ने भारतीय पायलटों की साख भी बचा ली (Also upheld reputation of Indian Pilots) ।


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत में इजरायल जाने वाली फ्लाइट में संभावित हादसे को रोकने में भारतीय पायलट की भूमिका की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि कैप्टन की हिम्मत ने भारतीय पायलटों की साख भी बचाई है। यूएई में इलाज करा रहे मच्छार से वीडियो कॉल पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर कैप्टन ने संकट के समय सही कदम नहीं उठाया होता, तो नतीजे बहुत अलग हो सकते थे। पीएम मोदी ने मच्छार से कहा, “अगर आप ऐसा (सभी की जान न बचाते) न करते तो पता नहीं, पूरे देश और भारत के पायलटों पर क्या-क्या बीतती। भारतीय पायलटों को क्या-क्या झेलना पड़ता और उन्हें किस नजरिए से देखा जाता। आपने सबकी जान बचाई है। आपने बहुत बड़ा काम किया है।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस घटना से भारतीयों के साहस और मूल्यों का पता चलता है। उन्होंने कहा, “आज पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हम हिंदुस्तानी जान लेने वाले लोग नहीं है, बल्कि जान बचाने वाले लोग हैं।”

    उन्होंने मच्छार से कहा, ” आपके शरीर पर इतना बड़ा घाव हुआ और स्वयं जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे थे। उस समय भी आपने अपने जीवन की परवाह नहीं की, बल्कि यात्रियों के जीवन की परवाह की। सबसे बड़ी बात यह है कि आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है। इसलिए मैं हृदय से गर्व अनुभव करता हूं।” प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान स्मित ने उस भयावह अनुभव को याद करते हुए बताया कि उस कठिन घड़ी में भी वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उन्होंने कहा, “उस समय मैं हनुमान चालीसा बोल रहा था और मुझे पता है कि मुझे भगवान ने ही बचाया है।”

    बता दें कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के बीच विमान के को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया था। इजरायली प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा था कि को-पायलट ने विमान को क्रैश कराने की कोशिश की थी। तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में करीब 174 यात्री सवार थे। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने बहादुरी से हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों ने को-पायलट को काबू में किया। बाद में फ्लाइट की सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी।

    Share:

  • MP: ड्राई डे पर ग्वालियर में आबकारी का बड़ा एक्शन, रिहायशी मकान से जब्त हुई ‘आर्मी सप्लाई’ की ब्रांडेड शराब, रिटायर्ड फौजी चढ़ा हत्थे

    Fri Oct 2 , 2026
    ग्वालियर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में ड्राई डे है,इस बीच ग्वालियर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोला का मंदिर इलाके में एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर आबकारी विभाग ने करीब 26 बल्क लीटर ब्रांडेड इंग्लिश शराब जब्त की है। खास बात ये है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved