img-fluid

MP: ड्राई डे पर ग्वालियर में आबकारी का बड़ा एक्शन, रिहायशी मकान से जब्त हुई ‘आर्मी सप्लाई’ की ब्रांडेड शराब, रिटायर्ड फौजी चढ़ा हत्थे

October 02, 2026

ग्वालियर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में ड्राई डे है,इस बीच ग्वालियर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोला का मंदिर इलाके में एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर आबकारी विभाग ने करीब 26 बल्क लीटर ब्रांडेड इंग्लिश शराब जब्त की है। खास बात ये है कि जब्त शराब आर्मी के लिए सप्लाई होने वाली शराब बताई जा रही है।

 

दरअसल ग्वालियर आबकारी विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गोला का मंदिर इलाके में आर्मी के लिए सप्लाई होने वाली ब्रांडेड इंग्लिश शराब को अवैध रूप से बाजार में बेचा जा रहा है,सूचना की तस्दीक के बाद आबकारी विभाग की टीम ने प्रगति विहार स्थित एक रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के अंदर बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें मिलीं।शराब की जांच और बार कोड स्कैन करने पर इसके आर्मी सप्लाई की शराब होने की जानकारी सामने आई। मौके से करीब 35 बोतल यानी लगभग 26 बल्क लीटर शराब जब्त की गई।जब्त शराब में 100 पाइपर, ब्लैक डॉग, टीचर्स, सिग्नेचर समेत कई ब्रांडेड इंग्लिश शराब शामिल हैं।

 

कार्रवाई के दौरान मकान से निरंजन सिंह तोमर नाम का रिटायर्ड एक्स सर्विसमैन मिला। आबकारी विभाग के मुताबिक आरोपी इस शराब को बाजार कीमत से करीब आधी कीमत में बेच रहा था।आबकारी विभाग के दबिश प्रभारी शिवा रघुवंशी के मुताबिक निरंजन सिंह तोमर खुद एक्स सर्विसमैन है और आशंका है कि वह दूसरे रिटायर्ड सैन्यकर्मियों के कार्ड के जरिए आर्मी कैंटीन से शराब कलेक्ट कर उसे बाजार में बेचता था।हालांकि कार्रवाई के दौरान मौके से कोई कैंटीन कार्ड बरामद नहीं हुआ है।

 

फिलहाल गिरफ्तार एक्स सर्विसमैन निरंजन सिंह तोमर से पूछताछ की जा रही है। आबकारी विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि आर्मी कैंटीन की शराब उसके पास कैसे पहुंचती थी और इस पूरे नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पूछताछ के बाद इस मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

Share:

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने

    Fri Oct 2 , 2026
    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को (To Father of the Nation Mahatma Gandhi and former Prime Minister Lal Bahadur Shastri) पुष्पांजलि अर्पित की (Paid Floral Tributes) । राष्ट्रपति ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी ओर से सोशल मीडिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved