img-fluid

पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल फतह किया टीम इंडिया ने

October 03, 2026


निशिन । पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर (By defeating Pakistan by 19 Runs) एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल फतह किया (Team India won Gold Medal in Asian Games) ।

  • कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर भारत से मिले 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान खान को भी सिर्फ 3 रनों के स्कोर पर अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। माज सदाकत अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 18 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए।

    39 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही पाकिस्तान की पारी को हसन नवाज और सैम अयूब ने संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी निभाई। अयूब 29 रन बनाने के बाद शिवम दुबे का शिकार बने। हालांकि, हसन ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और तेज तर्रार अंदाज में अर्धशतक पूरा किया। हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए।

    इससे पहले, भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं ही और वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन सिर्फ 2 रन ही बना सके। कप्तान श्रेयस अय्यर 24 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद आउट हुए। ईशान किशन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और 18 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, अभिषेक ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और महज 28 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में अभिषेक ने 3 चौके और 7 छक्के लगाए।

    वहीं, उपकप्तान तिलक वर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली। तिलक ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने शिवम दुबे (27 रन) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी निभाई, जिसके बूते भारतीय टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट चटकाए। हालांकि, फाइनल हारने के बावजूद, पाकिस्तान सिल्वर मेडल को अपने नाम करने में सफल रहा।

    Share:

  • 'बीएनएस के बाद अपराध के मामलों में सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल में होगा फैसला'- गृह मंत्री अमित शाह

    Sat Oct 3 , 2026
    भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को भोपाल (Bhopal) में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन (State-Level Cattle Rearers’ Conference) में मध्यप्रदेश के डेयरी सेक्टर (Dairy Sector) को कई सौगातें दीं। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही दुग्ध संघों के सदस्यों और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved