img-fluid

चुट्टामल्ले गाने के डीपफेक वीडियो पर जाह्नवी का फूटा गुस्सा, NTR समेत इन सितारों को कहा शुक्रिया

October 05, 2026

नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)इन दिनों अपने एक वायरल डीपफेक वीडियो (viral deepfake video)को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री और जूनियर एनटीआर (Actress and Jr. NTR)की फिल्म देवरा के चर्चित गाने चुट्टामल्ले (Chuttamalle)से जुड़ा एक फर्जी AI वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर जूनियर एनटीआर पहले ही नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और कानूनी कार्रवाई की बात कह चुके हैं। अब जाह्नवी कपूर ने भी इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा करते हुए AI तकनीक के गलत इस्तेमाल और महिलाओं की सहमति को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

देवरा में जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का चुट्टामल्ले गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ था। इसी गाने से जुड़े एक AI से तैयार किए गए वीडियो में दोनों कलाकारों को गलत तरीके से दिखाया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद जूनियर एनटीआर ने इस तरह की हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि वह इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की कोशिश करेंगे। इसके बाद इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी डीपफेक और महिलाओं को गलत तरीके से पेश करने के खिलाफ आवाज उठाई।

जाह्नवी ने अपने बयान में AI तकनीक के दुरुपयोग को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी महिला को उसकी अनुमति के बिना गलत तरीके से दिखाना या उसका फर्जी यौन कंटेंट तैयार करना उसकी सहमति और सम्मान का उल्लंघन है। अभिनेत्री ने इस पूरे मामले को केवल एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं माना बल्कि इसे महिलाओं के सामने मौजूद बड़ी सामाजिक समस्या से जोड़कर देखा।

अभिनेत्री ने कंसेंट यानी सहमति को लेकर भी अपनी बात स्पष्ट की। उनका कहना है कि अगर कोई महिला किसी एक चीज के लिए अपनी सहमति देती है तो इसका अर्थ यह नहीं होता कि वह हर चीज के लिए सहमत है। किसी महिला का पहनावा भी किसी दूसरे व्यक्ति को उसकी तस्वीर लेने या उसके शरीर को अपनी मर्जी से देखने का अधिकार नहीं देता। जाह्नवी ने कहा कि महिला जहां सहज महसूस करती है और जहां अपनी सीमा तय करती है उस पर फैसला लेने का अधिकार उसी का होना चाहिए।

जाह्नवी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि AI जैसी तकनीक अगर गलत सोच रखने वाले लोगों के हाथ में पहुंचती है तो यह महिलाओं के सामने मौजूद खतरों को और बढ़ा सकती है। उनके मुताबिक समस्या सिर्फ तकनीक की नहीं बल्कि उस सोच की भी है जिसमें किसी महिला की सहमति और निजी सीमाओं को महत्व नहीं दिया जाता।

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं को परेशान करना उनका पीछा करना या उन्हें केवल एक वस्तु की तरह देखना कभी सही नहीं हो सकता। उन्होंने इस सोच में बदलाव की जरूरत बताई और कहा कि गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाना सभी की जिम्मेदारी है। जाह्नवी ने जूनियर एनटीआर को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस मामले में मजबूती से अपनी आवाज उठाई।


  • इसके साथ ही उन्होंने चिरंजीवी विजय देवरकोंडा और कृति सेनन समेत उन सितारों का भी आभार जताया जिन्होंने इस तरह के व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई। जाह्नवी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब AI तकनीक से तैयार किए जाने वाले डीपफेक कंटेंट को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ रही है। उनका कहना है कि महिलाओं की सहमति सम्मान और व्यक्तिगत सीमाओं को किसी भी तकनीक या मनोरंजन से ऊपर रखा जाना जरूरी है।

    Share:

  • 10 साल में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹838 से बढ़कर ₹2810 पहुंचे, अक्टूबर में कई बार बढ़ी कीमतों ने बढ़ाई चिंता

    Mon Oct 5 , 2026
    नई दिल्ली ।कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में पिछले एक दशक (decade)के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 2016 के सितंबर में दिल्ली (Delhi) में 19 किलो (19 Kg), वाले कमर्शियल सिलेंडर(Commercial cylinder) की कीमत ₹838 थी। अक्टूबर 2026 में यही सिलेंडर बढ़कर ₹2810 पर पहुंच गया। यानी इस अवधि में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved