img-fluid

6 अक्टूबर से महंगी होंगी फ्लाइट टिकट, एक यात्री से 10,000 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज वसूलेगा इंडिगो

October 05, 2026

नई दिल्ली। मंगलवार, 6 अक्टूबर से फ्लाइट टिकट महंगी होने जा रही हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने ATF (एविएशन फ्यूल) की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की घोषणा की है। इंडिगो ने सोमवार को बताया कि नया फ्यूल सरचार्ज 6 अक्टूबर से लागू होगा, जिससे हवाई सफर महंगा हो जाएगा।

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने एक बयान में कहा कि डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए दूरी के आधार पर फ्यूल सरचार्ज में 100 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही, इंडिगो ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी की है।


  • इंडिगो ने डोमेस्टिक फ्लाइट्स को लेकर बताया कि 6 अक्टूबर को 00:01 बजे से 500 किमी तक की यात्रा पर प्रत्येक यात्री से 375 रुपये, 1000 किमी तक की यात्रा के लिए 600 रुपये, 1500 किमी तक की यात्रा के लिए 900 रुपये, 2000 किमी तक की यात्रा के लिए 1150 रुपये और 2000 किमी से ज्यादा की यात्रा के लिए 1300 रुपये का फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा।

    इंडिगो ने बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर प्रत्येक यात्री को 1000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज देना होगा। इंडिगो ने सार्क देशों में 500 किमी तक की यात्रा के लिए 1000 रुपये, 501 किमी से ज्यादा की यात्रा के लिए 3000 रुपये, दक्षिण पूर्व एशिया की यात्रा के लिए 5500 रुपये, खाड़ी देशों और मध्य पूर्व की यात्रा के लिए 5500 रुपये, उत्तरी और पूर्वी एशिया की यात्रा के लिए 5500 रुपये, अफ्रीका की यात्रा के लिए 6000 रुपये और यूरोप की यात्रा के लिए 10,000 रुपये का फ्यूल सरचार्ज फिक्स किया है।

    Share:

  • 'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की टॉप फिल्म, ओपनिंग वीकेंड पर ही कमा लिए 176 करोड़

    Mon Oct 5 , 2026
    डेस्क। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के अंदर पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। रिलीज से पहले ही इस सस्पेंस-थ्रिलर ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कलेक्शन कर लिया था और अब रिलीज के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती दिख रही है। गांधी जयंती के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved