img-fluid

RBI का बड़ा झटका: रेपो रेट में 25 BPS की बढ़ोतरी, होम और कार लोन होंगे महंगे, बढ़ेगा EMI का बोझ

October 07, 2026

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तीन दिवसीय एमपीसी (MPC) बैठक के नतीजे आ गए हैं. गवर्नर संजय मल्होत्रा (Governor Sanjay Malhotra) ने इस बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान करते हुए लोन लेने वालों को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, RBI ने रेपो रेट बढ़ा दिया है और इसमें 25 बीपीएस (25 bps) का इजाफा करते हुए इसे 5.50% कर दिया है. इससे पहले करीब 3.5 साल से ये 5.25 पर स्थिर था. केंद्रीय बैंक के इस फैसले से होम लोन या कार लोन लेने वाले ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ बढ़ सकता है.

वेस्ट एशिया संघर्ष, कच्चे तेल में उछाल का जिक्र
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वेस्ट एशिया संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की. इस बीच ग्लोबल महंगाई बढ़ने, एनर्जी प्राइस से खाने-पीने की चीजों तक के दाम बढ़ने पर चिंता जताई. इसके साथ ही उन्होंने रेपो रेट को लेकर एमपीसी बैठक में लिए गए फैसले का ऐलान करते हुए बताया कि तीन दिवसीय बैठक में चर्चा के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का फैसला किया गया है. उन्होंने कहा कि वैश्विक महंगाई बढ़ने का खतरा और शेयर बाजार में अनिश्चितता का माहौल बरकरार है.


  • पहले से थी Repo Rate Hike की आशंका?
    इस साल 2026 में यह रिजर्व बैंक की चौथी एमपीसी बैठक थी, जबकि इससे पहले अप्रैल, जून और अगस्त में हुई बैठकों में रेपो रेट 5.25% पर यथावत रखा गया था. एक्सपर्ट पहले से ही कच्चे तेल की कीमतों में उबाल और महंगाई का हवाला देते हुए रेपो रेट में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की आशंका जाहिर कर रहे थे. अब इसपर केंद्रीय बैंक ने भी मुहर लगा दी है.

    Repo Rate होता क्या है?
    रेपो दर (Repo Rate) वह ब्याज दर है, जिस पर आरबीआई शॉर्ट टर्म के लिए बैंकों को कर्ज देता है. इसी दर के आधार पर बैंक अपने ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन की ब्याज दरें तय करते हैं. RBI MPC की तीन दिवसीय बैठक हर दो महीने में की जाती है. रेपो रेट में घट-बढ़ का सीधा असर लोन लेने वालों पर पड़ता है.

    इसके पीछे की वजह ये है कि अगर रेपो रेट बढ़ता है, तो बैंकों के लिए आरबीआई से कर्ज लेना महंगा हो जाता है. ऐसे में बैंकों की ओर से इसका बोझ ग्राहकों पर डालने की उम्मीद बढ़ जाती है या लोन महंगा कर देते हैं. वहीं, रेपो रेट घटने पर लोन सस्ते होते हैं और EMI का बोझ कम हो जाता है.

    Share:

  • ओवैसी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन से बनाई दूरी, बोले- मेरा क्या काम, बताईं 2 बड़ी मांगें

    Wed Oct 7 , 2026
    नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को INDIA गठबंधन के सांसदों के प्रदर्शन से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) दूर रहे। उन्होंने साफ किया कि AIMIM इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है, इसलिए वह उसके प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। हालांकि, ओवैसी ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved