
इंदौर। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में आधी रात को घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। महालक्ष्मी नगर में एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में फरियादी शिवांशु वर्मा ने लसुड़िया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर का है, जहां आधी रात को एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी देर रात कार के पास पहुंचता है और उसके कांच को फोड़कर मौके से फरार हो जाता है। घटना के बाद जब फरियादी शिवांशु वर्मा को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने लसुड़िया थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। अब यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने किस वजह से कार में तोड़फोड़ की और क्या वह किसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम देने पहुंचा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved