img-fluid

शेफाली बग्गा ने महादेव बेटिंग ऐप प्रमोशन से मिले 1.20 करोड़ रुपये ED को सौंपे, चार्जशीट में सामने आया मामला

October 08, 2026

नई दिल्ली । टीवी प्रेजेंटर और बिग बॉस (Big boss)की पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप (Mahadev Online Betting App) सिंडिकेट मामले की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) को 1.20 करोड़ रुपये सौंपने को लेकर चर्चा में हैं। जांच एजेंसी की ओर से रायपुर (Raipur) की अदालत में दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, शेफाली बग्गा को अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप के प्रमोशन के लिए सिंडिकेट से रकम मिली थी। पूछताछ के बाद उन्होंने यह राशि एजेंसी को सौंप दी।

जांच में सामने आया कि शेफाली बग्गा को महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के प्रमोशनल वीडियो तैयार करने के लिए कुल 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। ED की पूछताछ के बाद उन्होंने एजेंसी को 1.20 करोड़ रुपये वापस सौंप दिए। बग्गा ने पूछताछ के दौरान कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि जिस ऐप का वह प्रचार कर रही थीं, वह अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

ED की जांच महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप सिंडिकेट से जुड़ी कथित अपराध की आय और उसके इस्तेमाल पर केंद्रित है। एजेंसी ने इस मामले में 42 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें Ebix ग्रुप के चेयरमैन विकास गर्ग का नाम भी शामिल है। ED ने गर्ग को पहले गिरफ्तार किया था और उनकी गिरफ्तारी से पहले करीब 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई थी।

जांच एजेंसी के आरोपों के मुताबिक, विकास गर्ग महादेव बेटिंग सिंडिकेट से प्राप्त अपराध की आय को कथित मास्टरमाइंड हरिशंकर तिब्रेवाल के माध्यम से अपनी कंपनियों तक पहुंचा रहे थे। तिब्रेवाल ने फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) और बॉन्ड के जरिए महादेव बेटिंग सिंडिकेट तथा स्काई एक्सचेंज बेटिंग सिंडिकेट से प्राप्त सैकड़ों करोड़ रुपये की कथित अपराध की आय को गर्ग की कंपनियों में भेजा।

चार्जशीट के अनुसार, विकास गर्ग और हरिशंकर तिब्रेवाल ने कुछ अन्य लोगों के जरिए कथित अपराध की आय का इस्तेमाल गर्ग की कई लिस्टेड कंपनियों के शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने के लिए किया। विकास गर्ग दिल्ली भाजपा के सदस्य थे, लेकिन गिरफ्तारी सामने आने के बाद उन्हें पार्टी से हटा दिया गया था।

इसी मामले में EaseMyTrip के प्रमोटर निशांत पिट्टी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने हरिशंकर तिब्रेवाल से प्राप्त करीब 59 करोड़ रुपये की कथित अपराध की कमाई को आगे बढ़ाया। जांच में इस रकम के लेनदेन को भी महादेव सिंडिकेट से जुड़ी गतिविधियों के संदर्भ में शामिल किया गया है।

महादेव बेटिंग सिंडिकेट की जांच के दौरान ED ने पहले कई बॉलीवुड हस्तियों को भी समन भेजे थे। इनमें अभिनेता, अभिनेत्री, परफॉर्मर और गायक शामिल रहे हैं। जांच के मुताबिक, कुछ लोगों ने सिंडिकेट के प्रमोटरों या उनके सहयोगियों के निमंत्रण पर विदेश में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था, जबकि कुछ ने वीडियो और क्लिप के जरिए महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट का प्रचार किया था।


  • ED की ताजा चार्जशीट के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़ी अपराध की कुल आय 75,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। एजेंसी को आशंका है कि वास्तविक रकम इससे भी अधिक हो सकती है। मामले में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत कई प्रमोटर अब भी फरार बताए गए हैं। अब तक इस मामले में ED छह चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

    Share:

  • तीसरी शादी और 20 साल का उम्र फासला, मान्यता में संजय दत्त को क्यों दिखी मां नरगिस की झलक, खुद खोला राज

    Thu Oct 8 , 2026
    नई दिल्ली। संजय दत्त (Sanjay Dutt)की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। फिल्मों में शानदार करियर (Brilliant career)से लेकर निजी जिंदगी के उतार चढ़ाव तक अभिनेता ने कई मुश्किल दौर देखे हैं। रिश्तों से जुड़े विवाद रहे हों या (Legal troubles)कानूनी परेशानियां संजय दत्त की जिंदगी का शायद ही कोई ऐसा दौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved