img-fluid

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और अन्य नेताओं ने कच्छ में सड़क हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया

November 22, 2026


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और अन्य नेताओं (President Droupadi Murmu and other Leaders) ने कच्छ में सड़क हादसे में हुई मौतों पर (Over the deaths in road accident in Kutchh) दुख जताया (Expressed Grief) ।


  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट में कहा, “कच्छ, गुजरात में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं मृतकों के सभी शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।”

    गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “गुजरात के कच्छ में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।”

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “गुजरात के कच्छ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “गुजरात के कच्छ में हुई हृदयविदारक दुर्घटना में कई लोगों के असमय काल-कवलित होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत जनों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को संबल एवं धैर्य प्रदान करें।”

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “गुजरात के कच्छ में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।”

    कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास सुंडा ने बताया, “21 नवंबर को रात 9:30 बजे से 10:00 बजे के बीच, भुज-खावड़ा हाईवे पर वेकारिया के पास खावड़ा से भुज की ओर आ रही एक कार और भुज से खावड़ा की ओर जा रहे एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि यह टक्कर तब हुई जब कार किसी वाहन को ओवरटेक कर रही थी। हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, एम्बुलेंस बुलाई और घायलों को वहां से निकालने की कोशिश की। इस हादसे में कार में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके का मुआयना कर रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved