
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार और RSS के कई दिग्गज नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वो लंबे वक्त से पीएम मोदी और RSS के खिलाफ लड़ रहे हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए मोदी सरकार को खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा वो अपने विरोधियों को अच्छी तरह पहचानते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चाहे तो 10 हजार, 20 हजार या 50 हजार पुलिसकर्मियों को बुला सकती है. सभी नेताओं और युवाओं को गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन वो पीछे हटने वाले नहीं हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार और RSS के कई दिग्गज नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वो लंबे वक्त से पीएम मोदी और RSS के खिलाफ लड़ रहे हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए मोदी सरकार को खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा वो अपने विरोधियों को अच्छी तरह पहचानते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चाहे तो 10 हजार, 20 हजार या 50 हजार पुलिसकर्मियों को बुला सकती है. सभी नेताओं और युवाओं को गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन वो पीछे हटने वाले नहीं हैं.
क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने वीडियो में कहा- ”मैं नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से भी ज्यादा समय से लड़ रहा हूं. मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूं, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है. मैं इन्हें अंदर तक जानता हूं, इनकी हर चाल से वाकिफ हूं. इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान कायरता है.” उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत, CEC ज्ञानेश कुमार, NSA डोभाल को खलनायक बताते हुए कहा- ”अब ये धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं. इनके चारों तरफ से दायरा सिमट रहा है.”
मोदी सरकार को दी चुनौती
कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा- ”जो करना है, कर लीजिए. जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए. 1सारे नेताओं को गिरफ्तार कर लीजिए. सारे युवाओं को गिरफ्तार कर लीजिए. हम सबको गिरफ्तार कर लीजिए. लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे. हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज की हिफाजत करेंगे और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी-किसी भी सूरत में न हो. हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है. अपना विरोध जारी रखिए. हम आपके साथ खड़े हैं.”
सोमवार को इंडिया गठबंधन का मार्च
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि लोगों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए जारी संघर्ष के तहत इंडिया गठबंधन सोमवार को दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा.उन्होंने शनिवार को कहा कि गठबंधन ने हाल ही में इस मामले पर अपनी चिंताएं जताने के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात की थी और सोमवार को मुख्य न्यायाधीश से भी मुलाकात करेगा. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें वो नाकामयाब होंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved