img-fluid

दिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 12 आरोपियों को किया बरी

October 10, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी ठहराया. हालांकि, अदालत ने इस मामले में बाकी 12 आरोपियों को बरी कर दिया. कड़कड़डूमा कोर्ट में मामले की सुनवाई कर रहे एडिशनल सेशन जज प्रवीण सिंह ने हुसैन को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 147 (दंगा करने) और धारा 109 (उकसाने) के तहत दोषी ठहराया. अदालत ने सजा की अवधि पर बहस के लिए 16 नवंबर की तारीख तय की है.

ताहिर हुसैन अन्य आरोपों से बरी
इस मामले में ताहिर हुसैन, मोहम्मद शादाब, शाह आलम, रियासत अली, गुलफाम, राशिद, मोहम्मद रिहान, मोहम्मद आबिद, अरशद कय्यूम, इरशाद अहमद, दीपक सिंह सैनी, नवनीत और महक सिंह समेत 13 आरोपी शामिल थे. आरोपियों पर दंगा करने, घर में चोरी करने और आग या विस्फोटक पदार्थों से नुकसान पहुंचाने जैसे कई आरोप थे. जहां हुसैन को दंगा करने के लिए उकसाने का दोषी ठहराया गया, वहीं अदालत ने उन्हें बाकी आरोपों से बरी कर दिया. इस मामले में बाकी 12 आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया.


  • अंकित शर्मा मर्डर में पहले ही आरोप तय
    जुलाई में एक अलग मामले में 2020 की हिंसा के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और 4 अन्य लोगों को दोषी ठहराया गया था. अदालत ने हुसैन को हत्या, दंगा करने, दुश्मनी को बढ़ावा देने, मारपीट और आपराधिक बल का इस्तेमाल करने जैसे अपराधों का दोषी पाया. ये मामला शर्मा के पिता रविंदर कुमार की शिकायत पर दयालपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR से शुरू हुआ था. इस मामले में नाम आने के बाद AAP ने हुसैन को सस्पेंड कर दिया था.

    2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे
    उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे फरवरी 2020 में भड़के थे, जिसमें 53 लोगों की मौत हुई, कई लोग घायल हुए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा. हिंसा के बाद कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे. दंगों से जुड़े एक और मामले में, दिल्ली की एक अदालत ने मार्च 2023 में ताहिर हुसैन और 10 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय किए.

    Share:

  • मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं...CM योगी ने एक्सेप्ट किया अखिलेश यादव का चैलेंज

    Sat Oct 10 , 2026
    अयोध्या। यूपी के बलरामपुर (Balrampur, UP) में सीएम योगी ने 803 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चैलेंज को भी एक्सेप्ट किया। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश हमें कहते हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved