img-fluid

गुमला में बिजली पोल से टकराया ट्रक, लगी आग… जिंदा जला ड्राइवर

November 24, 2026

गुमला: नजर हटी दुर्घटना घटी… नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़कों पर लिखी गई इस चेतावनी को को नजर अंदाज करना कितना भयावह हो सकता है, इसका एक खौफनाक मंजर झारखंड के गुमला जिला में देखने को मिला. यहां सोमवार रात एक कार सवार को बचाने के चक्कर में सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे मौजूद 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया.

फिर देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई. पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया, जिस कारण ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकालने का मौका नहीं मिला और वो ट्रक सहित जिंदा जल गया. ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी. ट्रक के अंदर से ड्राइवर के जले हुए अवशेष बरामद किए गए.


  • मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के रहने वाले पंकज कुमार के रूप में हुई है. प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात सरिया लदा ट्रक राउरकेला से अलीगढ़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान गुमला जिले के कार्तिक उरांव कॉलेज के पास सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया. इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे मौजूद 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से जा टकराया.

    टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह आग के आगोश में समा गया. उसके अंदर मौजूद ड्राइवर पंकज कुमार की भी जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रक की चपेट में आई कार पर सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. गुमला पुलिस पूरे हादसे की जांच में जुट गई है.

    Share:

  • गुरुद्वारे में बच्चों ने सीखे प्रेम समानता और सेवा के संस्कार

    Tue Nov 24 , 2026
    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल की अनूठी पहल जबलपुर। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक, धार्मिक और नैतिक संस्कारों से जोडऩे के उद्देश्य से ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एक विशेष आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यालय के छोटे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved