img-fluid

TV अभिनेत्रियों को बनाया निशाना… ठाणे में देह व्यापार गिरोह का खुलासा

October 11, 2026

ठाणे: महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के एक होटल में दबिश देकर एक टीवी अभिनेत्री को देह व्यापार गिरोह के चंगुल से बचाया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार किया है. रविवार को महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों ने इस गिरोह का खुलासा किया. पुलिस ने दावा किया कि इस गिरोह के लोग टीवी सीरियलों में काम करने वाली अभिनेत्रियों को अपने चंगुल में फंसाकर देह व्यापार के धंधे में उतार देते थे.

पुलिस ने फिलहाल इस गिरोह की सरगना समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ कर रही है. अब पता करने की कोशिश हो रही है कि इस गिरोह में कुल कितने बदमाश शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने कितनी अन्य महिलाओं को अपना शिकार बनाया और आज उनकी क्या स्थिति है.


  • पुलिस के मुताबिक एक एनजीओ से सूचना मिली थी कि गिरोह के बदमाशों ने एक 35 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस को देह व्यापार के लिए मजबूर किया है. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और मीरा-भायंदर रोड स्थित एक होटल में घेराबंदी की. इस दौरान पुलिस ने मौके से टीवी एक्ट्रेस को रेस्क्यू करते हुए उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाली महिला को भी धर दबोचा है. अब पुलिस उसके पुरुष सहयोगी की तलाश कर रही है. महिला की पहचान छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली महिला तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी (39) के रूप में हुई है.

    पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला फिलहाल मुंबई के जोगेश्वरी में रह रही थी और यहीं से अपने पुरुष सहयोगी के साथ मिलकर धंधे को ऑपरेट कर रही थी. वह मनोरंजन जगत से जुड़ी उन महिलाओं की तलाश करते थे, जो संघर्ष कर रहे होते हैं. फिर उन्हें टीवी धारावाहिकों, वेब सीरीज और फोटो शूट में काम दिलाने का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसाते थे और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे.

    Share:

  • पहले अपनी टिकट पक्की कराएं, CM योगी के अयोध्या वाले चैलेंज पर बोले अखिलेश

    Sun Oct 11 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. समाजवादी पार्टी सूबे की सत्ता पर काबिज होने की पुरजोर कोशिश कर रही है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved