img-fluid

पहले अपनी टिकट पक्की कराएं, CM योगी के अयोध्या वाले चैलेंज पर बोले अखिलेश

October 11, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. समाजवादी पार्टी सूबे की सत्ता पर काबिज होने की पुरजोर कोशिश कर रही है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है, जिस पर सपा प्रमुख की प्रतिक्रिया सामने आई है.

अयोध्या से लड़ने के चैलेंज पर सीएम योगी के बयान का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले अपनी टिकट पक्की करा कर आएं, उनको खुद किसी को टिकट दिलवाने के लिए भटकना पड़ता है. वो टिकट बांट सकते हैं क्या?.

रविवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लोकनायक जयप्रकाश के म्यूजियम पहुंचे. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश के समाज में दिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि आज जब यहां आने का मौका मिला तो लगता ह कि ये बदलाव की शुरुआत है.

अखिलेश यादव ने कहा लोकनायक जयप्रकाश अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. उन्होंने महात्मा गांधी के साथ काम किया. समाजवादी विचार दिया और समाज को सुधारने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया. उन्होंने कहा लोकनायक जयप्रकाश के आंदोलन ने उस समय की सरकार को हिलाने का काम किया. उन्होंने कहा कि उनका सम्पूर्ण क्रांति का आंदोलन आज भी प्रासंगिक है.


  • सपा प्रमुख ने कहा ‘आज जब हमें यहां आने का मौका मिला है तो आप भी सोच रहे होंगे कि क्या बदलाव है ये? ये बदलाव का आगाज़ है’ बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज की सरकार किसी स्वतंत्रता सेनानी का या किसी समाज सुधारक का सम्मान नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि आज की सरकार सब कुछ बेचना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार के लोग कभी भी किसी स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान नहीं कर सकते, ये आजादी के आंदोलन में साथ नहीं थे.

    अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार हर चीज से मुनाफा कमाना चाहती है. स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न जेपी के याद में ये स्मारक बनवाया गया उसको भी इस सरकार ने बेच दिया. उन्होंने कहा कि इस स्थान को पैसों के भार में सरकार ने डूबा दिया, विचार बड़ा नहीं है इनके लिए. पैसे की खनक के आगे इन्होंने विचार को बेच दिया.

    पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार में बैठे लोग पीड़ा देने वाले हैं, अब तो इनके जाने वाले दिन हो गए हैं. उन्होंने कहा कि जितनी पीड़ा देंगे उतना PDA बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि ये परिवर्तन है 2027 का. उन्होंने कहा कि ये 2024 में हारे थे और जनता इनको 2027 में भी हराने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग मिलकर संकल्प लेते हैं कि जो जयप्रकाश जी ने रास्ता दिखाया था संपूर्ण क्रांति का उस रास्ते पर चलकर समाज और देश को बनाने का काम करेंगे.

    Share:

  • Google Fitbit Edge की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें कितनी हो सकती है कीमत

    Sun Oct 11 , 2026
    डेस्क: Google अपना नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Edge 12 अक्टूबर को पेश करने की तैयारी में है. कंपनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इसकी लॉन्च डेट का संकेत दिया. पोस्ट में लिखा गया, Get an Edge on your health. 10.12.2026. इससे साफ है कि कंपनी का फोकस इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved