img-fluid

भोपाल में पति ने की पत्नी से बर्बरता, प्राइवेट पार्ट में लौकी डाली, अस्पताल में भर्ती महिला

October 14, 2026

भोपाल । राजधानी भोपाल (Bhopal) के छोला मंदिर थाना क्षेत्र (Chhola Mandir Police Station area) से घरेलू हिंसा और बर्बरता का एक गंभीर मामला सामने आया है. पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी (Wife) के साथ बेरहमी से मारपीट (Beating) करने और उसके साथ अमानवीय कृत्य करने का आरोप है. आरोप है कि नशे में धुत पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की, फिर सड़क पर उसके कपड़े उतारने की कोशिश की. इसके बाद घर पहुंचकर उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में लौकी डाल दी. घटना के बाद महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.

आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. इसी बात को लेकर वह महिला को अस्पताल ले गया था, ताकि उसकी जांच करवा सके. अस्पताल से लौटते समय भी दोनों के बीच विवाद हुआ. रास्ते में झगड़ा बढ़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और समझाइश देकर महिला को घर भेज दिया.


  • घर पहुंचते ही की बर्बरता, महिला अस्पताल में भर्ती
    आरोप है कि घर पहुंचने के बाद पति ने फिर से पत्नी के साथ मारपीट की और उसके साथ अमानवीय हरकत की. उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में लौकी डाल दी. घटना के बाद महिला की हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है और मिली जानकारी के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
    बच्चों के सामने घटना होने का आरोप

    इस मामले में बच्चों के सामने महिला के साथ बर्बरता किए जाने की बात भी सामने आई है. घटना ने घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. हालांकि, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि पुलिस जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगी.

    पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी

    पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि छोला क्षेत्र में एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट और गलत कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पीड़िता का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • स्टिंग वीडियो विवाद में सिद्धारमैया को कोर्ट से राहत, सोशल मीडिया पर शेयरिंग पर रोक

    Wed Oct 14 , 2026
    बेंगलुरु। स्टिंग वीडियो (Sting video) को लेकर चल रहे विवाद में कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) को अदालत से अंतरिम राहत मिली है। बेंगलुरु की अदालत (Court) में न्यायाधीश बी. पुष्पांजलि ने विवादित वीडियो के प्रसारण, अपलोडिंग और शेयरिंग पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह अंतरिम रोक सोशल मीडिया सहित सभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved