img-fluid

Delhi: मौजपुर इलाके में रेस्टोरेंट में लगी आग…. लोगों ने पहली मंजिल से कूदकर बचाई जान

October 14, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के मौजपुर इलाके (Maujpur area) में मंगलवार रात एक रेस्टोरेंट में आग (Restaurant Fire) लग गई. दरअसल, आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी थी. घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों ने पहली मंजिल से कूदकर (Jumping First floor) अपनी जान बचाई. इसका घटना का वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।


  • पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर की रात करीब 10:34 बजे वेलकम थाना क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची. वहां मौजपुर में मुख्य जाफराबाद रोड पर स्थित उधम रेस्टोरेंट में आग लगी हुई थी. यह रेस्टोरेंट दुकान नंबर 169 में है।

    मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग रेस्टोरेंट की रसोई में लगी थी. आग लगने की वजह से वहां मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई. इस दौरान कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गए।

    रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बुझाई आग
    जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया. इसके अलावा दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी. आग बुझने के बाद राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. जांच के बाद ही आग लगने की वजह साफ हो सकेगी।

    Share:

  • 14 अक्टूबर को अस्त होंगे शुक्र, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं आर्थिक मुश्किलें

    Wed Oct 14 , 2026
    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में शुक्र (Venus) को धन, वैभव, सुख-सुविधाओं और आकर्षण का कारक ग्रह माना जाता है। 14 अक्टूबर को शुक्र के तुला राशि (Libra) में अस्त होने की बात कही जा रही है। ज्योतिषविदों के अनुसार, शुक्र के अस्त रहने की अवधि कुछ राशियों (Zodiac signs) के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved