
आगरा। हेमा मालिनी (Hema Malini) ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर 11 अक्टूबर को तेलंगाना के ‘आगरा डांडिया नवरात्रि उत्सव’ (‘Agra Dandiya Navratri Festival’) में अपने पॉपुलर डांस ड्रामा ‘दुर्गा’ से लोगों का दिल जीता। हेमा मालिनी ने इस परफॉर्मेंस की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
हेमा मालिनी को ड्रीमगर्ल (Dream Girl) के नाम से जाना जाता है। एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ हेमा मालिनी शानदार क्लासिकल डांसर (Classical dancer) भी हैं। हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में दुर्गा बैले डांस (Durga Ballet Dance) कर लोगों का दिल जीता। इस परफॉर्मेंस की कुछ झलकियां हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हेमा मालिनी माता पार्वती के गेटअप में काफी खूबसूरत नजर आईं।
हेमा मालिनी ने शेयर की तस्वीरें और वीडियो
हेमा मालिनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से एक तस्वीर में हेमा मालिनी माता पार्वती के गेटअप में नजर आईं। वहीं, उनके साथ भगवान शिव के गेटअप में एक आर्टिस्ट साथ खड़े नजर आए। इन तस्वीरों के साथ हेमा मालिनी ने लिखा- तेलंगाना के अग्रवाल समाज के लिए ‘आगरा डांडिया नवरात्रि सेलिब्रेशन’ में क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में कल शाम को परफॉर्म किया। ये कार्यक्रम 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भी आयोजित किया गया था। नवरात्रि के पहले दिन अपने सबसे लोकप्रिय बैले ‘दुर्गा’ को परफॉर्म करना एक बहुत ही सुंदर और खास अनुभव था और मैंने सचमुच खुद को सौभाग्यशाली महसूस किया।
View this post on Instagram
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
हेमा मालिनी के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। लोगों ने हार्ट इमोजी बनाकर एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है। एक यूजर ने लिखा- हमेशा की तरह शानदार। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह हेमा मैम, बहुत ही प्यारी आपकी कलाकृति। एक ने कहा- सदाबहार खूबसूरती। एक ने कहा- अप्रतिम किरदार। माता पार्वती की जय हो।
1968 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
हेमा मालिनी की बात करें तो उन्होंने साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ राज कपूर नजर आए थे। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने 1963 में तमिल फिल्म ‘इधु सत्यम’ से बतौर डांसर अभिनय की शुरुआत की थी।
हेमा मालिनी की अन्य पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो उनमें अंदाज़ (1971), लाल पत्थर (1971), शोले (1975) और सीता और गीता (1975) जैसी फिल्में शामिल हैं। एक्टर और डांसर होने के साथ-साथ हेमा मालिनी एक राजनेता भी हैं। वो उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हैं। हेमा मालिनी साल 2003 से 2009 और 2011 में राज्यसभा की मनोनीत सदस्य भी रह चुकी हैं।
इन फिल्मों में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साथ किया काम
हेमा मालिनी के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र से साल 1980 में शादी रचाई थी। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात 1968 में एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई थी। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की साथ में पहली फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम ‘तुम हसीन मैं जवान’ था। अपने करियर के दौरान हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने कुल 28 फिल्मों में साथ में काम किया था। इन फिल्मों में दोस्त (1974), शोले (1975), चरस, जुगनू, अपना खून, आज़ाद (1978) और दिल्लगी (1978) जैसी फिल्में शामिल हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved