img-fluid

“दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का विरोध, लोगों ने पूछे तीखे सवाल”

October 15, 2026

नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके (Abhijit Dipke) को दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर कुछ लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग दिपके पर चिल्लाते हुए सवाल करते सुनाई दे रहे हैं, “अरे, देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?”

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अन्य मौके पर कुछ लोग ‘चोर-चोर’ के नारे लगाते सुनाई देते हैं. हालांकि, वीडियो में दिपके का सामना करने वाले लोगों की पहचान साफ नहीं हो पाई है.


  • बैरिकेडिंग पार कर लहराए थे झंडे
    दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं को उस वक्त हिरासत में लिया था, जब वे कथित तौर पर बैरिकेडिंग पार कर जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. जंतर-मंतर अब अधिसूचित प्रदर्शन स्थल नहीं है और यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन पर पूरी तर रोक है.

    इसके बाद अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “तिरंगा लहरा दो.” दिपके ने देशभक्तों और राष्ट्रीय ध्वज से प्यार करने वाले लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.

    सिर्फ तिरंगा फहराने के लिए जेल में डालने का आरोप
    दिपके का आरोप है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा फहराने के लिए जेल में डाला गया है. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश का गौरव है और इसे फहराना कोई अपराध नहीं है. उन्होंने यह भी अपील की कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालें.

    दिपके ने कहा कि उन्हें जेल जाने की चिंता नहीं है और वह तिरंगा जरूर फहराएंगे. CJP कार्यकर्ताओं की हिरासत और दिपके की इस अपील के बाद तिरंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर विवाद चर्चा में है.

    Share:

  • MP में विदाई के बाद फिर लौटेगा मानसून...कई जिलों में आज से 4 दिन तक आंधी-बारिश के आसार

    Thu Oct 15 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। दिन में तेज धूप और रात में ठंडक के बीच अब आंधी-बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। 15 से 18 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। ग्वालियर-चंबल संभाग (Gwalior-Chambal […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved