img-fluid

इंदौर: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर की 8 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी

October 16, 2026

इंदौर। इंदौर के चंद्रनगर थाना क्षेत्र इंटरनेशनल शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर युवक से 9 बार में ट्रांसफर करा कर 8.70 लाख की ठगी का शिकार बना लिया गया । पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर में ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी अब लोगो को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए नए तरीके अपना रहे है। वही इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 8.70 लाख रुपए ठग लिए गए। ताप्ती परिसर निवासी जय कुमार बडोनिया ने शिकायत में बताया कि अप्रैल में उनके पास एक अज्ञात महिला का फोन आया था। महिला ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश करने पर कम समय में भारी मुनाफा कमाया जा सकता है।


  • महिला की बातों में आकर पीड़ित जय कुमार निवेश के लिए तैयार हो गए। इसके बाद महिला ने उन्हें अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी दी और कुल 9 बार में 8 लाख 70 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो उनसे और पैसे मांगे जाने लगे। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

    Share:

  • 379 महिला प्रतिनिधियों ने सीखीं आत्मनिर्भर पंचायत के गुर

    Fri Oct 16 , 2026
    नारी नेतृत्व-सशक्त पंचायत कॉनक्लेव सम्पन्न, मंत्रियों और विशेषज्ञों ने दिया ग्रामीण विकास का जबलपुर। पंचायती राज व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण और उनके नेतृत्व को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत जबलपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘ग्रामीण पंचायती राज महिला नेतृत्व कॉनक्लेवÓ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। होटल रॉयल आर्बिट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved