img-fluid

मकान में नकबजनी और मंदिर की दानपेटी चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, ​45+ सीसीटीवी फुटेज खंगाले

October 16, 2026

इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर जेवर चुराने वाले और मंदिर की दानपेटी उखाड़कर ले जाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 3 लाख 75 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है। आइए देखते हैं इस सनसनीखेज खुलासे पर हमारी यह रिपोर्ट।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एरोड्रम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।​पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरियों का खुलासा करते हुए कुल 5 आरोपियों को धरदबोचा है।​पहली वारदात एरोड्रम थाना क्षेत्र के आइडिया मल्टी निवासी शिवपाल वर्मा के सूने मकान में हुई थी, जहां अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के कीमती जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।


  • इस मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और करीब 45 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपी कमलेश प्रजापत और दो नाबालिगों को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 3 लाख 21 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया।​वहीं दूसरी वारदात क्षेत्र के ही प्रसिद्ध तारकेश्वर महादेव मंदिर में हुई थी, जहां शातिर बदमाश मंदिर के अंदर से पूरी दानपेटी ही उखाड़कर ले गए थे।​मंदिर में चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एरोड्रम पुलिस ने सुराग जुटाए और आरोपी शिवा उर्फ बड़की तथा अमर चौहान को गिरफ्तार कर लिया।​पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई दानपेटी, 4 हजार रुपए नकद और वारदात में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। एरोड्रम पुलिस अब सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने शहर में अन्य किसी स्थान पर भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

    Share:

  • बेरछा-मक्सी के बीच हादसा, ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई गोवा एक्सप्रेस ट्रेन

    Fri Oct 16 , 2026
    मक्सी। शाजापुर जिले में बेरछा और मक्सी के बीच एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है, जहां ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम कर रही ट्रॉली से गोवा एक्सप्रेस जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में दो रेलवे कर्मचारियों (गैंगमैन) की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। ट्रेन डायवर्टेड रूट से गुजर रही थी, तभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved