img-fluid

रेलवे स्टेशन से 15 रुपये की थाली ‘गायब’

October 17, 2026

  • यात्रियों की जेब पर महंगे खाने की मार, मजबूरी में 70 से 130 रुपये तक खर्च कर रहे यात्री

जबलपुर। रेलवे स्टेशन पर कम बजट में सफर करने वाले यात्रियों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने की योजना कागजों में भले ही राहत देती हो, लेकिन हकीकत में यात्रियों को महंगा खाना खरीदने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर 15 रुपये की जनता थाली तलाशते यात्री भटकते रहे, लेकिन मंगलवार को किसी भी खानपान स्टॉल पर यह थाली उपलब्ध नहीं मिली। पूछने पर स्टॉल संचालकों का एक ही जवाब था—खाना खत्म हो गया। नतीजा, सस्ता भोजन नहीं मिलने पर यात्रियों को 70 से 130 रुपये तक की महंगी थाली खरीदनी पड़ रही है।

15 रुपये की थाली कहां गई
जनता थाली की कीमत 15 रुपये निर्धारित है। इसमें सात पूरी, सब्जी, अचार और मिर्च दिए जाने का प्रावधान है। यह सुविधा खास तौर पर गरीब और कम बजट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शुरू की गई थी। लेकिन स्टेशन पर भोजन तलाशने पहुंचे यात्रियों को जब यही थाली नहीं मिली, तो योजना की उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए। एक स्टॉल संचालक ने बताया कि दिखाने के लिए 10 से 15 पैकेट तैयार किए जाते हैं। यदि यह स्थिति नियमित है, तो सवाल उठता है कि इतने बड़े स्टेशन पर सस्ते भोजन की मांग के हिसाब से पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही।

25 से ज्यादा स्टॉल, फिर भी सस्ता खाना नदारद!
जबलपुर स्टेशन पर खानपान के 25 से अधिक स्टॉल संचालित हैं। यहां नाश्ते से लेकर भोजन तक कई विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन यात्रियों की शिकायत है कि जनता थाली नियमित रूप से नहीं मिलती।

15 रुपये की थाली नहीं, 70 से 130 रुपये का खर्च!
स्टेशन पर सब्जी-चावल, इडली, समोसा, आलू बंडा और छोले-चावल जैसे खाद्य पदार्थ 40 रुपये या उससे अधिक कीमत पर मिलते हैं। पूरी थाली के लिए यात्रियों को 70 से 130 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में कम बजट में सफर करने वाले परिवारों और अकेले यात्रियों का भोजन खर्च कई गुना बढ़ जाता है।

यात्रियों की परेशानी, व्यवस्था पर सवाल
यात्री रामलाल बर्मन के मुताबिक, उन्होंने जनता थाली के बारे में पूछा, लेकिन उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। मजबूरी में उन्हें महंगा भोजन लेना पड़ा। वहीं, मोहम्मद इमरान ने बताया कि उन्हें 15 रुपये वाली थाली की जानकारी थी, लेकिन काउंटर पर खाना खत्म होने का जवाब मिला। इसके बाद उन्हें दूसरे स्टॉल से 70 रुपये का भोजन खरीदना पड़ा।

Share:

  • दफ्तरों से निकलें, फील्ड पर उतरें: निगमायुक्त

    Sat Oct 17 , 2026
    नवरात्र में सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश जबलपुर। नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की तैयारी तेज कर दी है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने निगम के सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर साफ-सफाई, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved