img-fluid

संवेदनहीनता! दिव्यांग बीएड छात्र का मोबाइल छीनकर ऑटो चालक फरार

October 17, 2026

  • सिविल लाइन थाने में शिकायत, पुलिस के हाथ खाली

जबलपुर। शहर में दोनों हाथ-पैरों से गंभीर रूप से दिव्यांग बीएड छात्र आशुतोष मिश्रा का मोबाइल फोन कथित तौर पर एक ऑटो चालक द्वारा छीनने का मामला सामने आया है। पीडि़त छात्र ने 13 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। छात्र का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक मोबाइल बरामद नहीं हुआ है और आरोपी की पहचान भी नहीं हो सकी है।


  • सतना जिले की जीवन ज्योति कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय आशुतोष मिश्रा, पिता देवदास मिश्रा, जबलपुर स्थित प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (आईएएसई) में बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एल्गिन अस्पताल क्षेत्र के समीप एक ऑटो चालक उनका इन्फिनिक्स प्रो-7 मोबाइल फोन छीनकर ले गया।

    सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग
    पीडि़त छात्र और उसके सहपाठियों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस को घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्ध ऑटो चालक की पहचान करनी चाहिए, ताकि मोबाइल बरामद हो सके। मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

    मोबाइल छिनने से पढ़ाई प्रभावित
    आशुतोष के लिए मोबाइल फोन पढ़ाई, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री प्राप्त करने और परिजनों से संपर्क बनाए रखने का महत्वपूर्ण साधन था। फोन छिन जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र ने शिकायत में मोबाइल का आईएमईआई नंबर और अन्य विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

    Share:

  • महाकाल की सवारी का 8 घंटे सीधा प्रसारण... उज्जैन ने बनाया वल्र्ड रिकॉर्ड

    Sat Oct 17 , 2026
    वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने किया सम्मानित उज्जैन। महाकाल की राजसी सवारी का लगातार 8 घंटे आंखों देखा हाल सुनाकर आकाशवाणी उज्जैन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 7 सितंबर को हुए इस विशेष प्रसारण से मध्यप्रदेश के आकाशवाणी के सभी 19 केंद्र जुड़े। रेडियो के साथ ‘न्यूज ऑन एआईआरÓ एप पर भी प्रसारण हुआ, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved