img-fluid

महाकाल की सवारी का 8 घंटे सीधा प्रसारण… उज्जैन ने बनाया वल्र्ड रिकॉर्ड

October 17, 2026

  • वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने किया सम्मानित

उज्जैन। महाकाल की राजसी सवारी का लगातार 8 घंटे आंखों देखा हाल सुनाकर आकाशवाणी उज्जैन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 7 सितंबर को हुए इस विशेष प्रसारण से मध्यप्रदेश के आकाशवाणी के सभी 19 केंद्र जुड़े। रेडियो के साथ ‘न्यूज ऑन एआईआरÓ एप पर भी प्रसारण हुआ, जिसे लाखों श्रोताओं ने सुना। पिछले साल आकाशवाणी इंदौर ने इस तरह का रिकॉर्ड बनाया था।


  • इस बार उज्जैन केंद्र ने आठ घंटे के निर्बाध प्रसारण से उस उपलब्धि को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि पर आकाशवाणी परिसर में समारोह हुआ। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के प्रतिनिधियों ने आयोजन को मान्यता देते हुए प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए। प्रसारण की जिम्मेदारी कार्यक्रम अधिकारी ब्रह्मप्रकाश चतुर्वेदी ने संभाली। आकाशवाणी उज्जैन की कार्यक्रम प्रमुख अनामिका चक्रवर्ती के नेतृत्व में पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाया। टीम में उद्घोषिका सुधा शर्मा, उदित तिवारी, विद्याधर मुले, मुकाम सिंह चौहान, अखिलेश वाथम, विजिया जैन, सौरभ अवस्थी और तकनीकी अधिकारी पंकज पंडित सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। समारोह में मुख्य अतिथि एडीजी राकेश गुप्ता और एसपी प्रदीप शर्मा ने टीम के सदस्यों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। एडीजी गुप्ता ने कहा कि रेडियो आज भी आम लोगों तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने रेडियो से अपने बचपन के जुड़ाव का जिक्र करते हुए महाकाल की सवारी का लगातार आठ घंटे प्रसारण करने वाली टीम की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अनामिका चक्रवर्ती ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार माना। समारोह में डॉ. शैलेन्द्र पाराशर, जफर महमूद और आकाशवाणी के आकस्मिक कलाकार भी मौजूद रहे।

    Share:

  • मोबाइल पर मिलेगा राशन का पूरा हिसाब

    Sat Oct 17 , 2026
    कितना मिला और कितने रुपए का था राशन उज्जैन। सरकारी राशन लेने वाले हितग्राहियों को राशन वितरण की डिजिटल व्यवस्था से जोडऩे की तैयारी है। अब राशन वितरण में डिजिटल रुपया, यानी सीबीडीसी का उपयोग किया जाएगा। इससे लेनदेन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के साथ उचित मूल्य दुकानदारों के कमीशन का हिसाब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved