img-fluid

बकाया सम्पत्ति कर के लिए अभियान… कई दुकानों, मकानों और औद्योगिक संस्थानों पर जड़े ताले

October 18, 2026

  • एक साथ दर्जनों वार्डों में निगम का अमला निकला, कई लोगों ने कार्रवाई के डर से हाथोहाथ दिए चैक

इन्दौर। कल नगर निगम राजस्व विभाग का अमला कई वार्डों में पहुंचा और बकायादारों के खिलाफ जब्ती, कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई। दर्जनों वार्डों में कार्रवाई कर बड़ी संख्या में मकान, दुकान और औद्योगिक संस्थानों पर ताले जड़े और कई वार्डों में लोगो ने कार्रवाई के डर से निगम की टीमों को हाथोहाथ बकाया राशि के चैक भी दिए। निगम द्वारा कार्रवाई का यह अभियान लगातार बड़े बकायादारों वाले क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। पिछले कई दिनों से नगर निगम बड़े बकायादारों को नोटिस भेजकर राशि जमा कराने की चेतावनी दे रहा था, लेकिन उसके बावजूद कई लोगों ने राशि जमा नहीं कराई तो दो दिन से नगर निगम राजस्व विभाग की टीमों ने कार्रवाई अभियान शुरू कर दिया है।

कल भी कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की गई और बकायादारों के यहां मकान, दुकान पर सील लगाने के साथ-साथ कई छोटे औद्योगिक संस्थानों पर भी तालाबंदी की गई। अपर आयुक्त आकाशसिंह के निर्देश पर सभी झोनों की टीम ने कल अपने-अपने वार्डों में बकायादारों के यहां कार्रवाई का अभियान चलाया था और इस दौरान दर्जनों दुकानों पर तालाबंदी करने के साथ-साथ कई मकानों पर भी सम्पत्ति कर की राशि बकाया होने पर उन्हें सील किया गया। कार्रवाई के लिए पहुंचे राजस्व विभआग के भारी भरकम अमले को देखकर कई लोगों ने बकाया राशि के चैक निगम अधिकारियों को थमा दिए। कल ही निगम की टीमों ने लाखों का बकाया वसूल करने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इन वार्डों में की गई कार्रवाई
राजस्व विभाग की टीमें कल एआरओ और सहायक राजस्व अधिकारियों के साथ कई वार्डों में पहुंची वार्ड क्रमांक 5, 6, 7, 16, 33, 35, 55, 59, 79, 25, 77, 78 सहित कई वाडों में कार्रवाई की और इसके साथ ही कई बड़े बकायादारों के यहां नोटिस भी चस्पा किए गए। नगर गिनम ने फिलहाल बड़े बकायादारों के यहां कार्रवाई का अभियान शुरू किया है और कल अधिकांश दुकानों और व्यावसायिक क्षेत्रों में तालाबंदी की गई। दो, तीन दिनों में यह अभियान बड़े पैमाने पर चलाए जाने की तैयारी चल रही है।

Share:

  • टैक्सी चालक कर रहे महिला यात्रियों से बदसलूकी, नशे में ड्राइविंग के भी आरोप

    Sun Oct 18 , 2026
    महिला यात्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों की मनमानी और यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर उठा है। महिला यात्री अस्मिता चौधरी ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर स्थानीय टैक्सी चालक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved