img-fluid

भारत में भी रची गई ऐसी खतरनाक साजिश, लेकिन यह फ्रांस-बांग्लादेश नहीं…किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

October 18, 2026

नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में इस समय हिंसा का माहौल बना हुआ है. फ्रांस में बड़े पैमाने पर आंदोलन हो रहा है. जगह-जगह आगजनी हुई है और दुकानों में लूटपाट की गई है. अब इसको लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट के जरिए भारत में प्रदर्शन करने वालों पर निशाना साधा है. अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो दंगे, आगजनी और लूटपाट हुईं, ठीक वैसी ही साजिश भारत के लिए भी रची गई थी.

भारत-विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काने और हमारी सड़कों पर हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी. लेकिन इस खतरनाक साजिश को रचने वाले भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस. भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन केवल चुनावों के जरिए, सोरोस के जरिए नहीं.’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें नेहा बोरा के बांग्लादेश के युवाओं को धन्यवाद देने वाले क्लिप के साथ प्रशांत भूषण के ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान और जुलाई-अगस्त के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के क्लिप शामिल हैं.


  • इससे पहले किरेन रिजिजू ने 15 अक्टूबर को भी एक पोस्ट शेयर किया था. इसमें उन्होंने कहा था, ‘लड़ाई की रेखा खिंच चुकी है. एक तरफ दिमागी नक्सली हैं और दूसरी तरफ देशभक्त भारतीय. एक तरफ भारत के संविधान में विश्वास रखने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ अराजकतावादी हैं.’ उन्होंने आगे कहा था कि अब लड़ाई भारत-विरोधी ताकतों और उन देशभक्त भारतीयों के बीच है, जो भारत की रक्षा करना चाहते हैं.

    इसके बाद 17 अक्टूबर को किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ की बात करने वालों पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘बड़े आए “रिजीम चेंज” करने वाले!! कान खोलकर सुन लो, भारत बांग्लादेश नहीं है!’ उन्होंने आगे कहा कि भारतीय युवा मूर्ख नहीं हैं, बल्कि वे भारत का निर्माण करेंगे, उसे नष्ट नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि देश के युवा मेडल जीत रहे हैं और स्किलिंग, इनोवेशन, स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं.

    Share:

  • ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Sun Oct 18 , 2026
    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (President Draupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi) ने ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए हादसे पर (Over incident took place near Sheetla Mata Temple in Gwalior) शोक व्यक्त किया (Have expressed Grief) । उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved