img-fluid

नमूने भेजने के महीनों बाद भी नहीं मिलती है जाँच रिपोर्ट

October 19, 2026

  • राज्य प्रयोगशाला भोपाल की लापरवाही

उज्जैन। शहर में मिलावटखोरी तेजी से बढ़ रही है। यहाँ दूध, मसाले, घी आदि में मिलावट के मामले लगातार सामने आते हैं। चिंताजनक स्थिति है कि कई महीनों पहले लिए गए अब तक के अधिकांश खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जाँच रिपोर्ट भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला से नहीं आ पाई है।



  • इस बीच अनेक त्यौहार निकल गए, जिनमें बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री की बिक्री हुई। यानी लोग जिस खाद्य पदार्थ का सेवन कर रहे हैं, उसकी शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है। प्रशासन हमेशा दिखावें के लिए कार्रवाई करते हुए तो नजर आता है, लेकिन हकीकत यह है कि बिना जाँच रिपोर्ट के मिलावटखोरों पर चालानी कार्रवाई तक नहीं हो पाती है। एक जानकारी अनुसार यह स्थिति सिर्फ उज्जैन की नहीं है, प्रदेश के लगभग सभी जिलों के 4000 से अधिक सैंपलों की जांच रिपोर्ट लंबित है।

    हर त्यौहार बीतने के बाद ही आती है रिपोर्ट
    खाद्य पदार्थों की जाँच रिपोर्ट नियमानुसार 14 दिनों में मिल जाना चाहिए लेकिन वर्षों से यहीं व्यवस्था बनी हुई है कि महीनों तक जाँच रिपोर्ट नहीं आती है। रक्षाबंधन, दीपावली जैसे बड़े त्यौहारों पर जब मिठाइयाँ बिक जाती है, त्यौहार चले जाते हैं फिर रिपोर्ट आती है। जब तक मिलावटखोर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेच देते हैं, आम जनता उसका सेवन कर लेती है। कुछ माह बाद रिपोर्ट भी आ जाती है तो जुर्माने तक कार्रवाई सीमित रहती है। मिलावट कर लाखों रूपये का मुनाफा कमाने वाले मिलावटखोर हजारों रूपये का जुर्माना भर देते हैं।

    Share:

  • महाष्टमी आज...सुबह 24 खंबा माता मंदिर से शुरु हुई नगर पूजा

    Mon Oct 19 , 2026
    देवी महालया और महामाया को कलेक्टर ने मदिरा का भोग और सुहाग सामग्री की अर्पित 27 किमी यात्रा मार्ग पर बहेगी मदिरा की धार-दोपहर में हुआ हरसिद्धि देवी का पूजन उज्जैन। महाष्टमी के अवसर पर आज सुबह गुदरी स्थित 24 खंबा माता मंदिर से 27 किमी लंबी नगर पूजा यात्रा शुरु हुई। इस दौरान कलेक्टर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved