
उज्जैन। बडऩगर में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनेगा। मोरों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए प्रदेश में नया प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी है। भाट पचलाना और इंगोरिया में सांदीपनि स्कूल खुलेंगे। बडऩगर में गीता भवन बनाने और कवि प्रदीप सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा भी की गई है।
सिंहस्थ के लिए 25 हजार करोड़ के काम…
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारियों पर 25 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। सुगम बस सेवा फिर शुरू की गई है। सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुँचाने वालों को 25 हजार रुपए देने और जरूरत पडऩे पर एयर एम्बुलेंस से मुफ्त इलाज की सुविधा का भी जिक्र किया।
मंदिर में धर्मशाला, बडऩगर अस्पताल का जीर्णोद्धार..
गजनीखेड़ी के मां चामुंडा मंदिर परिसर में 16 कमरों की धर्मशाला, टीन शेड, सामुदायिक भवन, शौचालय और पानी की टंकी बनाई जाएगी। तीन किलोमीटर के जल संरक्षण कार्य, सीसी रोड और बाउंड्रीवॉल के काम भी होंगे। गांवों में सड़क, नाली और सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। भीड़ावद, मौलाना, बीराखेड़ी, दुनातला, पलदुना और बडिय़ा में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन बनेंगे। बडऩगर सिविल अस्पताल का उन्नयन होगा। शहर में इंडोर स्टेडियम और स्वीमिंग पूल बनाने के साथ विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में चामला, गंभीरी और शिप्रा नदियों को जोडऩे की परियोजना बनाने की मांग भी उठी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved