img-fluid

गरबा पांडालों में पहुँचे सीएम..देवी की आरती उतारी

October 19, 2026

  • महाकाल की दशहरा पर निकलने वाली सवारी में बढ़ेंगे बैंड और सांस्कृतिक आयोजन

उज्जैन। नवरात्रि के रंग में रंगे उज्जैन में रविवार को मुख्यमंत्री गरबा पांडालों में पहुँचे। कहीं आरती उतारी, कहीं गरबा करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया तो कहीं लोगों से उज्जैन के इतिहास और सनातन संस्कृति पर सवाल पूछे। दशहरा मैदान के रिदम डांडिया महोत्सव, सनातन मंच, सामाजिक न्याय परिसर और मक्सी रोड के आयोजनों में वे शामिल हुए।



  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां जगदंबा की कृपा से उज्जैन का वैभव लगातार बढ़ रहा है। दशहरा मैदान में रिदम सांस्कृतिक समिति के आयोजन में मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति 18 साल से डांडिया महोत्सव करा रही है। शहर में गरबा सिर्फ नृत्य नहीं, मां की भक्ति और सामूहिक उत्सव का माध्यम बना है। उन्होंने गरबा करती बालिकाओं का सम्मान किया। साथ ही कहा कि दशहरे पर भगवान महाकाल की सवारी धूमधाम से निकलेगी। इसमें बैंड और सांस्कृतिक आयोजन भी बढ़ाए जाएंगे।

    कल दशहरे पर उज्जैन सहित प्रदेशभर में शस्त्र-पूजन
    दशहरे पर 20 अक्टूबर को उज्जैन सहित प्रदेशभर में शस्त्र-पूजन होगा। मुख्यमंत्री इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे। प्रदेश के जिलों में भी मंत्री और जनप्रतिनिधि इस परंपरा में शामिल होंगे। जहां मंत्री नहीं पहुंचेंगे, वहां कलेक्टर और एसपी पूजन करेंगे। शस्त्र-पूजन को शक्ति, साहस और आत्मरक्षा के संकल्प से जोड़कर देखा जाता है। दशहरे पर शस्त्रों की पूजा कर अन्याय के खिलाफ खड़े होने और उनकी शक्ति का सदुपयोग करने का संदेश दिया जाता है। शासन ने आम लोगों से भी घरों में शस्त्र-पूजन करने की अपील की है।

    Share:

  • इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ ने एक बार फिर नपा की पुनर्विचार याचिका खारिज की

    Mon Oct 19 , 2026
    नागदा। इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ ने एक बार फिर नपा की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। खंडपीठ ने मप्र औद्योगिक न्यायधिकरण इंदौर द्वारा 20 सितंबर 2024 को पारित निर्णय को बरकरार रखा है। नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री भवानी सिंह शेखावत ने कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों को लेकर न्यायालय गए थे। न्यायालय ने श्रमिकों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved