img-fluid

इंदौर: गोली मारने वाला सेना का रिटायर्ड कर्मचारी गिरफ्तार, किए थे 3 फायर

October 20, 2026

  • एमआईजी थाना क्षेत्र में गरबे में हुआ था विवाद…
  • एक गोली युवक को लगी, दो हवा में चलाइंर्, लाइसेंसी बंदूक जब्त

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में कल रात को गरबे में निकलने को लेकर हुए विवाद के बाद सेना के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने एक युवक को गोली मार दी थी। बताते हैं कि उसने तीन फायर किए थे। पुलिस ने उसेे गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली।
पुलिस एमआईजी के अनुसार घटना कल रात मालवीयनगर में हुई। यहां हो रहे गरबे के दौरान रक्षित चोपड़े वहां से गुजर रहा था। इस दौरान केशव नामक युवक ने उसे जाने से रोक दिया। इसको लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस पर केशव घर गया और अपने पिता नीरज को बुलाकर ले आया।


  • नीरज सेना का रिटायर्ड कर्मचारी है और एसबीआई में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसने आते ही अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले हवा में दो फायर किए और फिर एक गोली रक्षित पर चला दी। गोली रक्षित के पेट में लगी। इसके बाद दोनों भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि आरोपी के पास से बंदूक जब्त कर ली गई है। पुलिस ने खाली खोल भी जब्त किए हैं। अब उसका लाइसेंस निरस्त करवाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा जा रहा है। पुलिस लगातार गरबों में सुरक्षा के दावे कर रही थी, लेकिन फिर भी गोलीकांड हो गया।

    Share:

  • इंदौर: त्रिशताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आई खराबी, ट्रेन के लेट होने पर यात्री ने रेल मंत्रालय से की शिकायत

    Tue Oct 20 , 2026
    रेलवे ने बताया- कोच में तकनीकी खराबी मिलने पर कराई गई मरम्मत और सुरक्षा जांच इंदौर। इंदौर (Indore) से कल रात नागपुर (Nagpur) जाने वाली त्रिशताब्दी एक्सप्रेस (12913) (Trishatabdi Express) को इंदौर स्टेशन पर कोच (coach) में तकनीकी खराबी के कारण देरी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के निर्धारित समय पर रवाना नहीं होने से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved