img-fluid

इंदौर: त्रिशताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आई खराबी, ट्रेन के लेट होने पर यात्री ने रेल मंत्रालय से की शिकायत

October 20, 2026

रेलवे ने बताया- कोच में तकनीकी खराबी मिलने पर कराई गई मरम्मत और सुरक्षा जांच

इंदौर। इंदौर (Indore) से कल रात नागपुर (Nagpur) जाने वाली त्रिशताब्दी एक्सप्रेस (12913) (Trishatabdi Express) को इंदौर स्टेशन पर कोच (coach) में तकनीकी खराबी के कारण देरी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के निर्धारित समय पर रवाना नहीं होने से यात्री परेशान हुए। एक यात्री ने इसे लेकर रेल मंत्रालय से शिकायत कर दी। इसके बाद रतलाम डीआरएम ने तकनीकी खराबी की जानकारी देते हुए असुविधा के लिए माफी मांगी।


  • यात्री उसैद मंसूरी ने रेल मंत्रालय और रेलवे सेवा को टैग कर शिकायत की थी कि ट्रेन के इंदौर से रवाना होने में देरी हो रही है और कोच पोजिशन भी प्रदर्शित नहीं हो रही है। उन्होंने 139 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद रेलवे से जल्द समाधान की मांग की थी। इस पर रेलवे की ओर से बताया गया कि ट्रेन के एक कोच में तकनीकी खराबी सामने आई थी। इसके बाद कैरिज एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) विभाग ने कोच की जरूरी मरम्मत और सुरक्षा जांच की। संबंधित विभाग से कोच को संचालन के लिए फिट घोषित किए जाने के बाद ट्रेन को रवाना करने की तैयारी की गई। रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। खराबी के चलते त्रिशताब्दी एक्सप्रेस परसों रात 9.08 बजे इंदौर से रवाना हुई, जबकि इसका निर्धारित समय रात 8.35 बजे था। इस तरह ट्रेन करीब 33 मिनट की देरी से रवाना हुई। रास्ते में देरी कम हुई और कल सुबह यह 15 मिनट देरी से 8.35 बजे नागपुर पहुंची।

    Share:

  • इंदौर में बेटे के साथ बाइक पर जा रही निगमकर्मी को कार ने कुचला, मौत

    Tue Oct 20 , 2026
    इंदौर। आज सुबह तुकोगंज क्षेत्र में बाइक से अपने बेटे के साथ जा रही निगम की महिलाकर्मी की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना घंटाघर के पास सुबह सात बजे हुई। महिला ममता पति मुकेश अमरवाड़ निवासी अमर टेकरी 24 साल अपने बेटे साहिल के साथ बाइक पर सवार होकर मुसाखेड़ी क्षेत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved