
रेलवे ने बताया- कोच में तकनीकी खराबी मिलने पर कराई गई मरम्मत और सुरक्षा जांच
इंदौर। इंदौर (Indore) से कल रात नागपुर (Nagpur) जाने वाली त्रिशताब्दी एक्सप्रेस (12913) (Trishatabdi Express) को इंदौर स्टेशन पर कोच (coach) में तकनीकी खराबी के कारण देरी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के निर्धारित समय पर रवाना नहीं होने से यात्री परेशान हुए। एक यात्री ने इसे लेकर रेल मंत्रालय से शिकायत कर दी। इसके बाद रतलाम डीआरएम ने तकनीकी खराबी की जानकारी देते हुए असुविधा के लिए माफी मांगी।
यात्री उसैद मंसूरी ने रेल मंत्रालय और रेलवे सेवा को टैग कर शिकायत की थी कि ट्रेन के इंदौर से रवाना होने में देरी हो रही है और कोच पोजिशन भी प्रदर्शित नहीं हो रही है। उन्होंने 139 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद रेलवे से जल्द समाधान की मांग की थी। इस पर रेलवे की ओर से बताया गया कि ट्रेन के एक कोच में तकनीकी खराबी सामने आई थी। इसके बाद कैरिज एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) विभाग ने कोच की जरूरी मरम्मत और सुरक्षा जांच की। संबंधित विभाग से कोच को संचालन के लिए फिट घोषित किए जाने के बाद ट्रेन को रवाना करने की तैयारी की गई। रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। खराबी के चलते त्रिशताब्दी एक्सप्रेस परसों रात 9.08 बजे इंदौर से रवाना हुई, जबकि इसका निर्धारित समय रात 8.35 बजे था। इस तरह ट्रेन करीब 33 मिनट की देरी से रवाना हुई। रास्ते में देरी कम हुई और कल सुबह यह 15 मिनट देरी से 8.35 बजे नागपुर पहुंची।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved