img-fluid

ओंकारेश्वर में एक महीने तक नहीं होगी तोड़फोड़, बैठक के बाद आंदोलन स्थगित, नगर बंद का किया था ऐलान

October 21, 2026

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में पिछले दो दिनों से जारी नगर बंद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया। खंडवा कलेक्टर ऋषव कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद, विधायक और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक हुई। इसमें स्थानीय लोगों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बातचीत के बाद आपसी सहमति बनी है।

वहीं महंत मंगलदास त्यागी महाराज ने बताया कि प्रशासन के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है। अब तक प्रशासन से जो बातचीत होती थी, वह मौखिक रूप से होती थी, लेकिन अब सभी बातें लिखित में की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पूरे नगर का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। साथ ही अगले एक महीने तक नगर में किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी।


  • इस सहमति के बाद ओंकारेश्वर बंद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि सिंहस्थ 2028 की प्रस्तावित कार्य योजना को लेकर ओंकारेश्वर में अतिक्रमण तोड़े जा रहे थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर बंद का ऐलान कर दिया था। दो दिनों तक नगर बंद रहा, आम सहमति से अब यह आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

    Share:

  • भारत की आजादी के समय ऐतिहासिक सेंगोल बनाने वाले वुम्मिदी एथिराजुलु का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

    Wed Oct 21 , 2026
    नई दिल्ली। भारत की आजादी के समय ऐतिहासिक सेंगोल (Sengol) के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले वुम्मिदी एथिराजुलु का निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि इनके परिवार ने ही संसद में स्थापित किए गए ‘सेंगोल’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved