img-fluid

जबलपुर-भोपाल-इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर से व्यापार, निवेश और रोजगार को मिलेगी गति

October 22, 2026

  • कैट टीम ने मंत्री राकेश सिंह का जताया आभार

जबलपुर। जबलपुर-भोपाल-इंदौर के बीच 550 किलोमीटर लंबे औद्योगिक कॉरिडोर की स्वीकृति मिलने पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की जबलपुर टीम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार जताया। सोमवार, 20 अक्टूबर को कैट टीम के प्रतिनिधियों ने सिविल लाइंस स्थित मंत्री के निज निवास पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री का धन्यवाद किया।



  • इस अवसर पर कैट टीम ने कहा कि औद्योगिक कॉरिडोर की स्वीकृति मध्य प्रदेश के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। इससे प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार, नए निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार के अवसरों के सृजन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। टीम ने विश्वास जताया कि इस परियोजना से जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार जगत को नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में कैट जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संभाग अध्यक्ष दीपक सेठी, संदेश जैन, राजा सराफ, रोहित खटवानी, महिला विंग प्रभारी सीमा सिंह चौहान, संजय चड्ढा, राजा नागदेव, पिंकी जैन, प्रवीण गुलाटी, निखिल पहवा, मनोज जसाठी, तरुण अग्रवाल, आशीष इंदुराख्या, अरुण निखरा, कल्लू चिरोलिया, विवेक गोस्वामी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संदीप भूरा, राजपाल बजाज, मेवा लाल चिरोलिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, संजय जैन एवं नम्रता भाटिया उपस्थित रहे।

    Share:

  • भावुक माहौल में निगमायुक्त को विदाई विकास में योगदान को किया याद

    Thu Oct 22 , 2026
    जबलपुर। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के भोपाल स्थानांतरण पर नगर निगम परिवार की ओर से भव्य और आत्मीय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए शहर के विकास में उनके योगदान की सराहना की। समारोह में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved