img-fluid

शंकराचार्य चौराहा तक बनेगा अंडरपास… काम शुरू होगा

October 22, 2026

  • अधिकारियों ने किया दौरा-स्नान के बाद भीड़ सिंहस्थ में यहाँ से निकल सकेगी

उज्जैन। गुरुद्वारा घाट से कार्तिक मेला ग्राउंड तक अंडरपास बनाने की योजना अधिकारियों ने बनाई है और इस पर शीघ्र काम शुरू होगा। आज सुबह संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी आशीष सिंह एवं कलेक्टर रोशन कुमारसिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कार्तिक मेला के शंकराचार्य चौराहे को देखा।



  • यहाँ पर एक अंडर पास बनाने की योजना बनाई गई है, जिसे भूखी माता गुरुद्वारा की ओर से काल भैरव तथा शहर जाने के लिए बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं और इसके अलावा सिंहस्थ महापर्व के दौरान स्नान के बाद बड़ी संख्या में यहां से श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है तथा साधु संतों के कैंप भी इस क्षेत्र में लगते हैं, इसलिए यहाँ पर सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बनती है। इसी के चलते बडऩगर रोड की सड़क तो चौड़ी की ही गई है, वहीं यहाँ पर अब गुरुद्वारे की ओर से कार्तिक मेला परिसर तक अंडरपास बनाने की योजना प्रस्तावित की गई है। इससे क्राउड मैनेजमेंट में मदद मिलेगी और यातायात भी क्षेत्र का व्यवस्थित होगा। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने पूरे क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों से अंडरपास का प्रस्ताव और डिजाइन बनाने को कहा है। मंजूर होते ही इसके टेंडर और अन्य कार्य शुरू होंगे।

    Share:

  • धनतेरस से 5 दिनों तक दो शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे दमकल कर्मचारी

    Thu Oct 22 , 2026
    आधा दर्जन स्थानों पर खड़ी रहेंगी गाडिय़ाँ-सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचेंगी उज्जैन। दीपावली पर्व नजदीक है और फटाखों से अग्रिकांड का सबसे अधिक खतरा रहता है, जिससे निपटने के लिए फायर ब्रिगेड ने तैयारियाँ की है। दीपावली पर आग की घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम का फायर विभाग पूरी तरह से तैयार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved