img-fluid

दफ्तर छोड़ो, मैदान में उतरो..कभी भी पहुँच सकते हैं सीएम

October 22, 2026

  • जन विश्वास अभियान में लापरवाही पर मुख्य सचिव की नाराजगी- हेल्पलाइन की शिकायतें घटाने के निर्देश

उज्जैन। जनता की शिकायतें लंबित हैं तो अफसर दफ्तर में न बैठें, मैदान में उतरें। मुख्यमंत्री ने जन विश्वास अभियान में सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर मौके पर समस्याएं निपटाने के निर्देश दिए हैं। अब मुख्यमंत्री बिना सूचना किसी भी जिले में पहुंचकर अभियान का जायजा लेंगे। जिन जिलों में शिकायतें ज्यादा लंबित हैं, वहां कलेक्टरों को तुरंत सुधार करना होगा।


  • सीएम हेल्पलाइन में राजस्व, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, स्वास्थ्य और पीएचई विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा लंबित हैं। मुख्यमंत्री ने इन विभागों को स्थिति सुधारने को कहा। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने भी अभियान में ढिलाई पर नाराजगी जताई और कलेक्टरों को प्रदर्शन सुधारने की हिदायत दी। स्वामित्व योजना में 21 अक्टूबर तक 1, 60, 230 नि:शुल्क रजिस्ट्रियां हुई हैं, जबकि लक्ष्य 49.48 लाख का है। शून्य प्रगति वाले हल्कों पर रीवा, शहडोल और धार के कलेक्टरों को काम तेज करने के निर्देश दिए गए। कम प्रगति वाले 10 जिलों को भी सुधार के लिए कहा गया। प्रदेश में सामान्य 949 मिमी के मुकाबले 908.4 मिमी बारिश हुई। उज्जैन समेत 12 जिलों में सामान्य से 19 प्रतिशत से ज्यादा कम बारिश दर्ज की गई। मुख्यमंत्री ने इन जिलों में पेयजल, सिंचाई और खेती के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा।

    दीपावली से पहले सड़कें सुधारें
    बारिश से खराब सड़कों की मरम्मत दीपावली से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय निकायों के अधूरे काम, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों और दुर्घटना संभावित स्थलों की सुरक्षा पर भी तेजी से काम करना होगा।

    अस्पतालों में चेस्ट क्लीनिक शुरू
    मौसमी बीमारियों की जांच के लिए 15 अक्टूबर से जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चेस्ट क्लीनिक शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जांच और इलाज के इंतजाम मजबूत रखने को कहा।

    Share:

  • एचआईवी जागरूकता के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

    Thu Oct 22 , 2026
    सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन-नशामुक्त व स्वस्थ समाज का दिया संदेश उज्जैन। एचआईवी और एड्स के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय स्तरीय रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। यूथ अगेंस्ट एचआईवी के संदेश के साथ दौड़े युवाओं में पुरुष वर्ग में श्रवण यादव और महिला वर्ग में मुस्कान राजपूत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved