img-fluid

एचआईवी जागरूकता के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

October 22, 2026

  • सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन-नशामुक्त व स्वस्थ समाज का दिया संदेश

उज्जैन। एचआईवी और एड्स के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय स्तरीय रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। यूथ अगेंस्ट एचआईवी के संदेश के साथ दौड़े युवाओं में पुरुष वर्ग में श्रवण यादव और महिला वर्ग में मुस्कान राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौड़ में विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


  • मैराथन के पुरुष वर्ग में शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के श्रवण यादव प्रथम, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस माधव कॉलेज के सुनील देवड़ा द्वितीय और महेश वसुनिया तृतीय रहे। वहीं, महिला वर्ग में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की मुस्कान राजपूत ने पहला, शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय की साक्षी सूर्यवंशी ने दूसरा और शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर की ज्योति कुमावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन व युवा कार्यक्रम मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से किया गया। रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शेखर मेदमवार की मौजूदगी में दौड़ का संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संजीत राय ने किया।रेड रिबन क्लब के जिला नोडल एवं रासेयो जिला संगठक डॉ. प्रदीप लाखरे ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को संक्रमण से बचाव, इससे जुड़े कलंक को दूर करने और सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना था। प्राचार्य डॉ. हरीश व्यास ने इसे स्वास्थ्य, फिटनेस और नशामुक्त समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम बताया।
    आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अनुराग जोशी और उनके तकनीकी दल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक आकाश सूर्यवंशी और उनके सहयोगियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन व अंत में आभार डॉ. प्रदीप लाखरे ने माना।

    Share:

  • उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन का काम लगभग पूरा, अगले माह लोकार्पण की तैयारी

    Thu Oct 22 , 2026
    उज्जैन। उज्जैन-इंदौर के बीच 46.475 किमी लंबे सिक्सलेन का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। त्रिवेणी में शिप्रा नदी पर नवनिर्मित ब्रिज और कई फ्लाईओवर पर भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। परियोजना में शांति पैलेस फ्लाईओवर की फिनिशिंग, उज्जैन-इंदौर शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सर्विस रोड का काम बाकी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved