
उज्जैन। सिंहस्थ-2028 में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में दो नए रेलवे स्टेशन बनेंगे। पंवासा के बाद रेलवे ने अब मोहनपुरा में नया स्टेशन बनाने के लिए काम शुरू कर दिया। मोहनपुरा क्षेत्र में जहाँ नया स्टेशन बनाया जा रहा हैं। वह सिंहस्थ क्षेत्र ही है। ऐसे में सिंहस्थ में शामिल होने वाले यात्रियों को मुख्य स्टेशन पर आने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। नए स्टेशन निर्माण के बाद नागदा-रतलाम रेलवे ट्रैक से आने वाले श्रद्धालु सीधे मोहनपुरा ही उतर जाएंगे।
होल्डिंग एरिया भी बनाएंगे
रेलवे ने उज्जैन के समीप के अन्य स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाने का प्लान बनाया है। रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि सिंहस्थ संबंधी सारे काम शुरू करवा दिए हैं। पंवासा और मोहनपुरा में नए स्टेशन के काम चल रहे हैं। समीप के स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए पानी, छांव सहित अन्य सुविधाएं भी रहेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved