img-fluid

200 रुपये का पूज्य माता हासी देवी स्मारक सिक्का जारी किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने

October 22, 2026

रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने 200 रुपये का पूज्य माता हासी देवी स्मारक सिक्का (Commemorative Coin of Rs. 200 in honour of Mata Hasi Devi) जारी किया (Released) ।


  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस दौरान, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा यह 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया है।

    केंद्र सरकार द्वारा जारी इस विशेष सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी जी की छवि अंकित है। सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इस स्मारक सिक्के के माध्यम से उनके जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। सिक्के का अनावरण होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की अलग-अलग इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे। सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक मौका है। यह देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी लोगों के लिए गर्व का विषय है।

    कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने दिया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित वरिष्ठ अधिकारी, पूज्य शदाणी दरबार के सदस्य सहित देशभर से आए हुए जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में पहुंचने से पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर पहुंचने पर स्वागत किया।

    Share:

  • भारत और पोलैंड की मित्रता मानवता और संवेदना की साझी विरासत पर आधारित - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Thu Oct 22 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि भारत और पोलैंड की मित्रता (Friendship between India and Poland) मानवता और संवेदना की साझी विरासत पर आधारित है (Is based on shared heritage of Humanity and Compassion) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच गुरुवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved