img-fluid

टीम इंडिया को बड़ा झटका: चोटिल ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, प्लेइंग इलेवन में वैभव की एंट्री पर सस्पेंस!

October 23, 2026

क्राइस्टचर्च. न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ दूसरे टी20 (second T20) अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले भारतीय टीम (Team India) को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) चोट के कारण शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान लगी थी। भारत ने गुरुवार को खेले गए पहले टी20 में चार विकेट से जीत दर्ज की थी। अब ईशान की गैरमौजूदगी में सवाल है कि क्या युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को मौका मिलेगा?

पहले टी20 के दौरान लगी चोट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को ईशान के दूसरे टी20 से बाहर होने की पुष्टि की। बोर्ड के अनुसार, ईशान दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट से जूझ रहे हैं। इसे लो-ग्रेड राइट एडडक्टर स्ट्रेन कहा जाता है। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी।’ बोर्ड ने आगे बताया, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है।’ हालांकि, ईशान को पूरी तरह फिट होने में कितना समय लगेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।


  • ईशान की चोट के कारण तिलक को भेजा गया था नंबर-3 पर
    भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच हैगले ओवल में खेला जाना है। ईशान टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के नंबर-तीन बल्लेबाज हैं, लेकिन गुरुवार को उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा गया। इससे प्रशंसकों के बीच चर्चा शुरू हो गई। शुरुआत में इसे भारतीय टीम का एक और प्रयोग माना गया, क्योंकि तिलक वर्मा अपने पुराने नंबर-तीन के स्थान पर लौट आए थे।

    तिलक के आउट होने के बाद ईशान बल्लेबाजी के लिए पांचवें नंबर पर आए, लेकिन वह सिर्फ तीन गेंद ही खेल सके। अपनी तीसरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची उठ गई और फिन एलन ने कैच लपक लिया। बाद में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच ने स्पष्ट किया कि ग्रोइन में चोट के कारण ही ईशान को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा गया था।

    कोटक ने पत्रकारों से कहा था, ‘ईशान किशन को ग्रोइन में हल्की चोट लगी है, इसलिए तिलक वर्मा को ऊपर भेजा गया। ईशान के दूसरे टी20 में खेलने की संभावना भी कम है। अगर वह नहीं खेलते हैं, तो वैभव उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए मेडिकल टीम की सलाह जरूरी होगी और ईशान का पूरी तरह फिट होना भी अहम है। वैभव इस स्थान के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं।’

    क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
    ईशान के बाहर होने के बाद भारतीय टीम के चयन को लेकर चर्चा तेज हो सकती है। हालांकि, सितांशु ने पहले ही कह दिया है कि ईशान की गैरमौजूदगी में वैभव खेलेंगे, लेकिन प्लेइंग-11 के एलान तक इंतजार करना होगा। वैभव को पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। नागोया में एशियन गेम्स के फाइनल के बाद से वैभव ने कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। वैभव को टीम में मौका नहीं मिलने पर मीडिया और क्रिकेट जगत में सवाल उठ रहे थे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने युवा बल्लेबाज से धैर्य रखने को कहा था।

    कप्तान श्रेयस अय्यर ने पत्रकारों से कहा था, ‘वह बहुत युवा हैं और उनके पास मौके पाने के लिए कई साल हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें अभी सीधे टीम में जगह मिल जानी चाहिए, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने विश्व कप भी जीता है। जब वैभव विदेश में खेलेंगे, तो उन्हें इन परिस्थितियों और यहां की पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव मिलेगा। अगली बार जब वह ऐसी परिस्थितियों में खेलेंगे, तो बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे। वह यहां पहली बार आने वाले टीम के दूसरे खिलाड़ियों को भी सलाह दे सकेंगे।’

    भारत के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त
    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्तूबर को हैगले ओवल में खेला जाएगा। मेहमान भारतीय टीम ने पहला मुकाबला चार विकेट से जीता था। भारत ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी। ईशान की अनुपस्थिति के बीच टीम प्रबंधन के फैसले पर सभी की नजरें रहेंगी।

    Share:

  • महाराष्ट्र MLC चुनाव: 5 सीटों पर 182 उम्मीदवार, महायुति और MVA में बगावत से बढ़ी चुनौती

    Fri Oct 23 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद (Maharashtra Legislative Council) की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महायुति (ruling grand alliance) और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MBA) के सामने गठबंधन के भीतर तालमेल बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। शुक्रवार को होने वाले मतदान में कुल 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved