img-fluid

फिलीपिंस में विमान हादसा, वायु सेना के दो प्लेन टकराए; 4 की मौत

October 24, 2026

डेस्क: फिलीपिंस वायु सेना के दो विमान आपस में टकरा गए. बटांगास प्रांत के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दो SF-260 विमानों के बीच ये हवाई दुर्घटना हुई, जिसमें 4 पायलट्स की मौत हो गई है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों विमान हवा में ही आपस में टकरा गए. विमान एयर बेस के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए, लेकिन इनके अलावा कोई और हताहत नहीं हुआ.


  • फिलीपिंस वायु सेना के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच पूरी होने तक, वायु सेना ने अपने सभी SF-260 ट्रेनर विमानों की उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. इसी साल मई महीने में उत्तरी फिलीपिंस के पहाड़ी इलाके में एक SF-260 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई थी.

    Share:

  • खरीदेंगे बिजली... साढ़े 5 हजार मेगावॉट तक बढ़ गई मांग

    Sat Oct 24 , 2026
    उज्जैन। अभी तक तो मध्यप्रदेश को बिजली के मामले में सरप्लस स्टेट माना जा रहा था और अन्य राज्यों के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो को भी बिजली बेची जा रही थी, मगर बीते वर्ष की तुलना में इस बार बिजली की मांग में तेजी से वृद्धि हुई और साढ़े 5 हजार मेगावॉट तक खपत बढ़ गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved