
उज्जैन। तेलीवाड़ा से टंकी चौक तक चौड़ीकरण का काम दूसरे चरण में तेजी से चल रहा है। यहां के दुकानदार एवं व्यापारियों ने चौड़ीकरण में पूरा सहयोग देने की बात कही है। चौड़ीकरण का दूसरा चरण अब तेजी से चल रहा है।
पहले चरण में टंकी चौक से सत्यनारायण मंदिर तक सड़क बनाई गई थी और अब दूसरे चरण में टंकी चौक से गोला मंडी तक नगर निगम की टीम सक्रिय हो चुकी है और लोग अपने हाथों से घर तोड़ रहे है। यह पूरा क्षेत्र व्यवसायिक क्षेत्र है और यहाँ बड़ी संख्या में दुकान हैं, इसलिए व्यापारी यहाँ पर जल्दी तोड़कर सड़क बनवाना चाहते हैं। इसी के चलते लगातार तुड़ाई चल रही है और इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। नाली की खुदाई का काम नगर निगम की पार्किंग के यहाँ से शुरू हो चुका है। इंजीनियरों ने बताया कि जैसे ही साइड क्लियर होगी नाली आगे की ओर बनाई जाएगी और यहाँ प्रीकास्ट नाली लगाई जाएगी। टंकी चौक से गोला मंडी तक सड़क बनाने के बाद तीसरे चरण में गोला मंडी से तेलीवाड़ा तक की सड़क बनाई जाएगी। इस मार्ग में धार्मिक स्थल भी आ रहे हैं। इन पर भी प्रशासन लगातार चर्चा कर रहा है और इनका भी कुछ भाग इस सड़क चौड़ीकरण में हटेगा। इनके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है।
तीन बत्ती चौराहा होगा चौड़ा, निशान लगाए
उज्जैन। नगर निगम ट्रैफिक को आसान बनाने और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए तीन बत्ती चौराहे को चौड़ा करने की योजना बना रहा है। इसमें चौराहे को लेफ्ट-टर्न-फ्री बनाया जाएगा। यह काम तीन महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य है।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए, बड़े चौराहों का सिस्टमैटिक डेवलपमेंट ज़रूरी है। तीन बत्ती चौराहे को लेफ्ट-टर्न फ्री बनाने से गाड़ी चलाने वालों को बेहतर मोबिलिटी मिलेगी और बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट हो पाएगा। मामले में निगम अधिकारियों की माने तो चौराहे के चारों ओर ज़रूरी चौड़ीकरण और सुधार का काम इस तरह से किया जाएगा कि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इस चौराहे का रिडेवलपमेंट न सिर्फ अभी के ट्रैफिक प्रेशर को ध्यान में रखा जा रहा है, बल्कि भविष्य में ट्रैफिक में होने वाली बढ़ोतरी का भी ध्यान रखा जा रहा है, ताकि चौराहे का डेवलपमेंट शहर की लंबे समय की ट्रैफिक मैनेजमेंट ज़रूरतों के हिसाब से हो सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved