img-fluid

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई

October 24, 2026

​इंदौर। इंदौर शहर में अपराधियों और असमाजिक तत्वों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के गंगवाल बस स्टैंड के पास राहगीरों को धारदार छुरा दिखाकर डरा-धमका रहे एक बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा है। आरोपी के पास से साढ़े 13 इंच लंबा डिजाइनर छुरा बरामद किया गया है।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।​इसी क्रम में छत्रीपुरा थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि गंगवाल बस स्टैंड के पास स्थित वैद्य ख्यालीराम के बगीचे के खाली मैदान में काले रंग की शर्ट और ग्रे लोअर पहने एक संदिग्ध युवक अवैध छुरा लेकर घूम रहा है।​आरोपी वहां से गुजरने वाले राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा-धमका रहा था और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।​


  • सूचना की गंभीरता को तुरंत भांपते हुए पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए स्थान पर पहुंचकर पुख्ता घेराबंदी की और संदेही को दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम आकाश पिता प्रकाश वर्मा निवासी लोधा कॉलोनी, छत्रीपुरा बताया।​जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसकी कमर से एक लोहे का धारदार, नुकीला और डिजाइनर छुरा बरामद हुआ, जिसकी कुल लंबाई साढ़े 13 इंच थी।​सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी आकाश वर्मा को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।​छत्रीपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी यह खतरनाक हथियार कहां से लेकर आया था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था या नहीं।

    Share:

  • एसडीएम हिंगे ने ली पटाका व्यापारियों की बैठक दिये सुरक्षा को लेकर लिये आवश्यक निर्देश

    Sat Oct 24 , 2026
    महिदपुर रोड। शुक्रवार की शाम को महिदपुर एसडीएम ने नगर के थाना परिसर में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आतिशबाजी का व्यापार करने वाले फटाका व्यापारियों की बैठक ली। अनुविभागीय अधिकारी अजय हिंगे ने सभी अस्थाई फटाका लाइसेंसधारी व्यापारियों को कानून का पालन करने, खुले स्थान पर फटाका दुकानें लगाने और दुकान के पास पानी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved