img-fluid

इम्पीरियल होटल के पीछे वाले रोड पर फिर पुलिस टीम के साथ मारपीट, झूमाझटकी

October 24, 2026

  • कल देर रात 8-10 लोगों ने की हरकत-तीन को हिरासत में लिया

उज्जैन। कल देर रात सांवराखेड़ी रोड के गार्डन के बाहर 8-10 लोग शराब पी रहे थे। इस दौरान पुलिस का वाहन वहाँ पहुंचा। वाहन से उतरकर पुलिसकर्मी ने उन्हें शराब पीने से रोका तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की तथा वर्दी फाड़ दी। खबर मिलने पर पुलिस टीम वहाँ पहुँची लेकिन तब तक अधिकांश आरोपी भाग निकले थे। तीन को हिरासत में लिया गया है।



  • नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि कल रात 12 बजे के करीब पुलिस वाहन गश्त करते हुए सांवराखेड़ी रोड पर पहुँचा था। इस दौरान वहाँ स्थित बंधन गार्डन के बाहर भीड़ लगी देख पुलिस का वाहन रुका और उसमें से आरक्षक विक्रमसिंह चौहान उतरे और जाकर देखा तो सभी लोग खुले में शराबखोरी कर रहे थे। आरक्षक विक्रमसिंह ने उन्हें शराब पीने से रोका तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। नशे की हालत में आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ झूमाझटकी शुरू की और आरोपियों ने उनकी वर्दी फाड़ दी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे आरक्षक प्रशांत से भी आरोपियों ने हाथापाई की। सेट पर सूचना मिलते थाने से पुलिस टीम मौके पर आ गई थी। पुलिस टीम को देखकर शराबखोरी कर रहे युवक भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़ाए आरोपियों के नाम विकास, अंकित और यश निवासी चिमनगंज मंडी है। पुलिस उनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। वहीं आरोपियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस ने विक्रमसिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के साथ हाथापाई और हमले की यह दूसरी घटना है। उन्हेल में आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर भी हमला हुआ था और आरोपियों का पुलिस जुलूस निकाल चुकी है।

    Share:

  • ग्लेन फिलिप्स ने 2 मैच में की 7 साल की बराबरी, ठोकी लगातार दूसरी फिफ्टी

    Sat Oct 24 , 2026
    डेस्क: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 225 रन बनाकर भी हार मिली. वहीं दूसरे मैच में कीवी टीम की बल्लेबाजी पस्त नजर आई और टीम बड़ी मुश्किल से 180 रन तक पहुंच पाई. मगर इन दोनों ही मुकाबलों में न्यूजीलैंड के लिए जो सबसे राहत की बात रही, वो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved